इंडियाज गॉट लेटेंट में हुए विवाद के बाद समय रैना और अपूर्वा मखीजा को असम पुलिस ने समन जारी किया। जहां समय गुवाहाटी पुलिस के समक्ष पेश हुए। हालांकि अपूर्वा इस दौरान उपस्थित नहीं हुईं। वहीं अब एक और फेमस यूट्यूबर जसप्रीत सिंह को भी असम पुलिस ने समन जारी किया है। उन पर लाइव शो में अश्लीलता को बढ़ावा देना का आरोप लगा है। वहीं यूट्यूबर पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के ऑफिस में भी पहुंचे। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
यह भी पढ़ें: Exclusive: मिमोह ने बताया कैसे मिला ‘खाकी’ में दमदार रोल, करियर में आई मुश्किलों पर खुलकर की बात
अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप
गुवाहाटी पुलिस ने इंडियाज गॉट लेटेंट शो में अश्लीलता को सपोर्ट करने के आरोप में रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा और कई अन्य पर मामला दर्ज किया है। इंडियाज गॉट लेटेंट के जिस एपिसोड की वजह से सारा बवाल शुरू हुआ था उस दौरान अपूर्वा, रणवीर, समय और आशीष के साथ-साथ जसप्रीत भी जजेस पैनल में शामिल थे।
10 फरवरी को दर्ज हुआ था मामला
असम में ये मामला विवाद के तुरंत बाद 10 फरवरी को दर्ज हुआ था। जिसके जसप्रीत अब गुवाहाटी पुलिस क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश हुए। इससे पहले 5 अप्रैल को समय रैना और भी यूट्यूबर्स क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो चुके हैं। वहीं केवल अपूर्वा ही पेश नहीं हो सकीं। हालांकि उन्होंने ईमेल के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी थी कि वो देश से बाहर हैं इसलिए क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हो सकतीं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.