सोशल मीडिया की दुनिया में अरमान मलिक किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. अपनी पर्सनल लाइफ को कैमरे के सामने खुलकर दिखाने वाले अरमान मलिक अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. दो पत्नियां, पांच बच्चे और आलीशान जिंदगी की वजह से वह लगातार चर्चा का हिस्सा बने रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी 8वीं में फेल होकर मैकेनिक का काम करने वाले अरमान आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने का दावा करते हैं?

निजी जिंदगी को लेकर रहते हैं सुर्खियों में

अरमान मलिक की निजी जिंदगी सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है. उनकी दो पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक हैं. दोनों एक ही परिवार का हिस्सा हैं और अरमान के साथ रहती हैं. पायल से उनके चार बच्चे हैं, जबकि कृतिका से उनका एक बेटा है. यही वजह है कि अरमान की फैमिली लाइफ अक्सर सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन जाती है.

---विज्ञापन---

YouTube बना कमाई का बड़ा जरिया

अरमान ने अपनी जिंदगी के संघर्ष से लेकर परिवार और रोजमर्रा की जिंदगी तक, सब कुछ व्लॉग्स के जरिए लोगों को दिखाया है. उनके अलावा उनकी दोनों पत्नियों और बच्चों के भी अलग-अलग YouTube चैनल हैं. इन चैनलों पर बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं. इसी वजह से उनकी कमाई भी अक्सर चर्चा में रहती है.

खुद किया इतना बड़ा दावा

आज तक में छपी रिपोर्ट के मुताबित, अरमान ने एक पुराने इंटरव्यू में अपनी नेटवर्थ को लेकर बड़ा दावा किया था. उन्होंने बताया था कि उनकी नेटवर्थ 100 से 200 करोड़ रुपये के बीच है.

---विज्ञापन---

8वीं में दो बार फेल, फिर बने मैकेनिक

अरमान की कहानी का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा उनका संघर्ष है. उन्होंने बताया था कि वह सिर्फ 8वीं कक्षा तक पढ़े हैं और 8वीं में दो बार फेल होने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़कर मैकेनिक का काम शुरू कर दिया था. उस वक्त शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि आने वाले समय में सोशल मीडिया उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल देगा.

कितने फ्लैट और फर्म हाउस के मालिक हैं अरमान?

आज अरमान के पास कई फ्लैट और चंडीगढ़ में बड़ा फार्म होने का दावा है. उन्होंने बताया था कि उनके पास 10 फ्लैट हैं, जिनमें से कुछ में उनकी टीम और स्टाफ रहते हैं और कुछ में वह अपने परिवार के साथ रहते हैं. फार्म में कई जानवर भी हैं, जिनकी देखभाल के लिए उन्होंने कर्मचारी और डॉक्टर रखे हैं.

---विज्ञापन---

कैसे बने करोड़ों के मालिक?

कभी मैकेनिक का काम करने वाले अरमान की जिंदगी आज पूरी तरह बदल चुकी है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या YouTube की ताकत ने सच में अरमान मलिक को महज ढाई साल में करोड़पति से करोड़ों के साम्राज्य का मालिक बना दिया?