सोशल मीडिया की दुनिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एनआईए ने मोहाली से एक यूट्यूबर जसबीर सिंह को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जसबीर सिंह का संबंध पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव और आतंक-समर्थित नेटवर्क से है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। एनआईए अब इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है।
मोहाली कोर्ट में पेशी, दो दिन की रिमांड
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एनआईए ने यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया था। जसबीर, "जान महल" नामक यूट्यूब चैनल चलाता था और उस पर देश की सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां शेयर करने के आरोप हैं। बता दें कि जसबीर सिंह को चार जून को गिरफ्तार किया गया था, जिसे अब मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है ताकि एनआईए मामले की पूछताछ कर सके।
पाकिस्तानी एजेंट से था सीधा संपर्क?
एनआईए की शुरुआती जांच में पता चला है कि जसबीर सिंह का संपर्क पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से था। शाकिर पाक खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ा बताया जा रहा है। इसके साथ ही रिपोर्ट्स के मुताबिक जसबीर सिंह का नाम पहले से ही आतंक समर्थित जासूसी नेटवर्क से जुड़ चुका है। उसका रिलेशन हरियाणा से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तान के निष्कासित राजनयिक एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी पाया गया है।
एनआईए कर रही गहराई से जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए एनआईए अब इसकी तह तक जाने की कोशिश कर रही है। यह माना जा रहा है कि जसबीर सिंह ने भारत की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां विदेशी एजेंसियों तक पहुंचाई थीं। मामले में और भी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: सुनील शेट्टी के परिवार में छाया मातम, अहान-अथिया ने भावुक पोस्ट में जताया दर्द
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.