Yogesh Mahajan Death: टेलीविजन सीरियल ‘शिव शक्ति तप त्याग तांडव’ फेम एक्टर योगेश महाजन का निधन हो गया है। योगेश महाजन का शव उनके घर से मिला है और बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। छोटे पर्दे के दिग्गज एक्टर योगेश महाजन के अचानक दुनिया से चले जाने से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। योगेश के साथ काम करने वाले उनकी मौत की खबर से सदमे में है और सोशल मीडिया पर दुख जाहिर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Shiv Shakti फेम एक्टर का निधन, फ्लैट में मिला योगेश महाजन का शव
राम यशवर्धन
‘शिव शक्ति तप त्याग तांडव’ में शिव के रोल में नजर आने वाले राम यशवर्धन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने उनके साथ फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'योगेश भाई आज हमें छोड़कर चले गए....मेरा भाई मुख्य लीड....ये लाइन भाई सबको कहते थे.... भाई आज का दिन हम सबके लिए उदासी भरा है, आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। आप हमेशा यादों में रहेंगे, ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे और आपके परिवार को इस विपरीत परिस्थिति से उबरने की शक्ति प्रदान करे। मैं तुमसे प्यार करता हूं भाई.. हम सब आपसे प्यार करते हैं।'
करणवीर बोहरा
टीवी एक्टर करणवीर मेहरा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा दिल छू लेने वाला नोट लिखकर योगेश (Yogesh Mahajan Death) के प्रति संवेदना व्यक्त की। एक्टर ने योगेश के साथ अपने किरदार के लुक में ही फोटो शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैं इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं, हैरान हूं और निराश हूं कि मेरे भाई योगेश महाजन हमें छोड़कर स्वर्ग चले गए। उन्होंने मेरे गुरु का किरदार निभाया था और उनके साथ मेरा रिश्ता किसी गुरुभय से कम नहीं था। एक बेहतरीन एक्टर, एक विनम्र शख्स और सबसे बढ़कर एक खूबसूरत आत्मा। वो स्वर्ग में अपनी सकारात्मकता और प्यार फैलाने चले गए हैं, उनके परिवार के लिए शक्ति की प्रार्थना करता हूं।'
सुजैन बर्नर्ट
टीवी और फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने भी को-एक्टर रहे योगेश महाजन के अचानक निधन पर दुख जाहिर किया है। ईटाइम्स के खास बातचीत में सुजैन बर्नर्ट ने कहा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा है,इतने शानदार इंसान और एक्टर... स्क्रीन हम काफी सीरियस सीन करते थे, लेकिन कैमरे के पीछे बहुत मजा आता था। वो हमेशा पॉजिटिव रहते थे और मैं उनकी मौत की खबर सुनकर शॉक्ड हूं।' इसके अलावा एक्टर के निधन पर शोक जताते हुए पोस्ट भी शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक से मशहूर एक्टर Vijaya Rangaraju का निधन, अस्पताल में तोड़ा दम
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.