Prahaar Vs Nayyi Navelli Box Office Collection Day 3: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' और राजकुमार राव स्टारर कोर्टरूम ड्रामा 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई हैं. बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों बॉलीवुड फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों फिल्में एक साथ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं. आइए जानते हैं कि तीसरे दिन संडे को दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया.
नई नवेली की कमाई
16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' ने बॉक्स ऑफिस पर तीन पूरे कर लिए हैं. रिलीज के तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने अब तक 3.51 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 12.77 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 10.76 करोड़ हो गया है, जबकि भारत का फाइनल कलेक्शन आना अभी बाकी है.
प्रहार की कमाई
बात करें राजकुमार राव स्टारर प्रहार की तो ये फिल्म भी 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. तीसरे दिन अब तक फिल्म ने 2.87 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन 9.87 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 8.37 करोड़ हो गया है, जबकि भारत का अंतिम कलेक्शन अभी आना बाकी है.
'प्रहार' पर भारी पड़ी 'नई नवेली'
Sacnilk के हालिया आंकड़ों के मुताबिक यामी गौतम की फिल्म नई नवेली राजकुमार राव की प्रहार से आगे चल रही है. नई नवेली ने पहले दिन 3.25 करोड़ की कमाई की थी. वहीं प्रहार ने पहले दिन 2.35 करोड़ कमाए थे. दूसरे दिन नई नवेली ने 4 करोड़, तो प्रहार मात्र 3.15 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन भी नई नवेली आगे चल रही है.
'प्रहार' और 'नई नवेली' की कहानी
‘प्रहार’ एक क्राइम-लीगल ड्रामा फिल्म है, जो भारत के प्रसिद्ध सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के जीवन और कानूनी लड़ाइयों पर आधारित है. फिल्म में मुख्य रूप से 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान अजमल कसाब के खिलाफ चले ऐतिहासिक केस और कानूनी दांव-पेंचों को दिखाया गया है. इसमें राजकुमार राव के साथ ही ललित प्रभाकर, वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और आशीष विद्यार्थी लीड रोल में हैं. नई नवेली एक हॉरर-कॉमेडी फैमिली एंटरटेनर फिल्म है. इसमें यामी गौतम लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी मेरठ के अवस्थी परिवार की है, जहां ‘मोहिनी’ (यामी गौतम) की नई-नवेली और रहस्यमई दुल्हन के रूप में एंट्री होती है.