TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

क्या मुंबई छोड़ने वाले हैं सलमान खान, गोलीबारी की घटना के बाद ले सकते हैं ये फैसला!

Salman Khan: बीते रविवार मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट पर गोलियां चलाईं। यह गोलियां सलमान खान के फर्स्ट फ्लोर वाले अपार्टमेंट पर चली थी। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने 24 साल के विक्की गुप्ता और 21 साल के सागर पाल को गिरफ्तार कर लिया था। सलमान […]

salman khan
Salman Khan: बीते रविवार मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट पर गोलियां चलाईं। यह गोलियां सलमान खान के फर्स्ट फ्लोर वाले अपार्टमेंट पर चली थी। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने 24 साल के विक्की गुप्ता और 21 साल के सागर पाल को गिरफ्तार कर लिया था। सलमान खान की सुरक्षा पर उठे सवाल सलमान खान और उनका परिवार इस घटना के बाद से बेहद चिंतित हैं। साथ ही सिनेमा इंडस्ट्री में भी खूब हलचल हो गई है और बहुत से सितारों ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। लेकिन गोलीबारी की इस घटना ने सलमान खान की सुरक्षा पर सवाल उठा दिए हैं। बांद्रा में रहते हैं माता-पिता की वजह से ऐसे में सलमान खान के करीबी सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से सलमान खान अब अपना बांद्रा का घर छोड़कर पनवेल के फार्म हाउस में परमानेंट शिफ्ट हो सकते हैं। दरअसल, पहले भी सलमान खान इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि वह बांद्रा वाले घर में अपने माता-पिता के वजह से रहते हैं। उनके माता-पिता सलमान के अपार्टमेंट में ही सेकंड फ्लोर पर रहते हैं। बिग बॉस की शूटिंग लोकेशन के पास है फार्म हाउस अब सलमान खान के करीबी दोस्त ने खुलासा किया है कि यूं भी सलमान खान को पनवेल के फार्म हाउस में समय बिताना बहुत पसंद है और बिग बॉस की शूटिंग लोकेशन भी उनके घर से काफी पास है। ऐसे में शहर में उनकी सुरक्षा पर सवाल बना रहेगा लेकिन फार्म हाउस पर वे सुरक्षित रहेंगे। ये फार्म हाउस मुंबई से 35 किलोमीटर की दूरी पर है। क्या परमानेंट शिफ्ट हो जाएंगे सलमान खान तो क्या अब क्या सलमान खान सच में बांद्रा का घर छोड़कर पनवेल शिफ्ट हो जाएंगे? दरअसल, ये बात सभी जानते हैं सलमान खान अपने माता-पिता से दूर नहीं रह सकते। तो क्या ऐसे में उनके माता-पिता उनके साथ ही पनवेल में शिफ्ट होंगे? यह बातें अभी तक क्लियर नहीं हुई है। हालांकि गोलीबारी की घटना से 4 दिन पहले ही सलमान खान अपने पनवेल वाले फार्म हाउस गए थे। अब देखना होगा कि आगे क्या होता है। ये भी पढ़ें: Bigg Boss में एंट्री के लिए रात 3 बजे.....मनीषा रानी ने बताया, कैसे हुईं कास्टिंग काउच की शिकार

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.