Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. महज 13 दिन में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ आंकड़ा छू लिया. रणवीर सिंह की ये स्पाई थ्रिलर हर दिन एक नई ऊंचाई छू रही है और ताबड़तोड़ कमाई करते हुए बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है. सिनेमाघरों में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. भारतीय सिनेमा में ये फिल्म एक अलग ही इतिहास रच रही है. ऐसे में हर कोई इसकी कमाई पर नजर बनाए हुए है. लेकिन क्या धुरंधर 2 भारतीय सिनेमा का 9 साल पुराना ये अनोखा रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? आइए इसके बारे में जानते हैं.

कौन सा रिकॉर्ड?

हम बात कर रहे हैं प्रभास स्टारर फिल्म ‘बाहुबली 2’ का 1430 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड, जो पिछले 9 सालों से बना हुआ है. साल 2017 में आई फिल्म बाहुबली 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1430 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई का रिकॉर्ड बनाया था. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली 2 का ये रिकॉर्ड अब भी कायम है. लेकिन अब धुरंधर 2 से इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करने की उम्मीद की जा रही है. धुरंधर 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अबतक 1000 करोड़ का आंकड़ा तय कर लिया है. ऐसे में फिल्म को अभी लगभग 400 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी. तब जाकर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' भारतीय सिनेमा में एक नया इतिहास रचेगी.

---विज्ञापन---

'धुरंधर 2' बनाएगी नया रिकॉर्ड

लेकिन सवाल ये है कि क्या धुरंधर 2 बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी. पहली बात ये है कि धुरंधर 2 ने बहुत ही कम समय में इतना कलेक्शन कर लिया. अपने रिलीज के महज 13 दिन में फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और लगातार सिनेमाघरों में छाई हुई है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि धुरंधर 2 इस रिकॉर्ड को तोड़ सकती है. हालांकि बाहुबली 2 का रिकॉर्ड आसान नहीं है, क्योंकि वो लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में छाई रही थी. आने वाले दिनों के आंकड़े ही ये तय करेंगे कि फिल्म ये रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं.

---विज्ञापन---