Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस 18 की जमकर चर्चा हो रही है और इस सीजन का जल्द फिनाले होने वाला है। बिग बॉस 18 को अपने टॉप 6 फाइनलिस्ट में गए हैं, इन्हीं में से कोई ट्रॉफी जीतेगा। सलमान खान के शो का विनर कौन होगा, इसे लेकर काफी दावे किए जा रहे हैं। विवियन और करण के अलावा रजत के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है, ऐसी उम्मीदें हैं। इसी बीच अब बिग बॉस 18 के फिनाले से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है, जो कॉफी शॉकिंग है।
यह भी पढ़ें: Shilpa Shirodkar ने बेघर होते ही 2 कंटेस्टेंट पर निकाला गुस्सा, बोलीं- कभी मिलना नहीं चाहूंगी…
ईशा ने रजत को बताया प्लान
बिग बॉस 18 में शिल्पा शिरोडकर अब बेघर हो गई हैं और उनके बाद चुम, करण, रजत,विवियन, अविनाश और ईशा टॉप 6 फाइनलिस्ट बन गए हैं। अब टॉप 6 में से किसी एक कंटेस्टेंट का पत्ता साफ होने वाला है और देखना दिलचस्प होगा कि अब कौन आउट होता है। घर में मीडिया राउंड के बाद अविनाश ने ईशा सिंह के साथ बात करते हुए बड़ी बात बोल दी थी, जिसे लोग उनका गेम प्लान भी समझ रहे हैं। मगर ईशा सिंह ने अपने खास दोस्त अविनाश के इस प्लान को रजत दलाल को बता दिया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
अविनाश का मास्टर प्लान!
बिग बॉस के घर में ईशा सिंह और अविनाश एक-दूसरे के काफी क्लोज हैं, ऐसे में इन दोनों को अक्सर ही एक-दूसरे से गेम को लेकर बातें करते देखा गया है। वीडियो में ईशा और रजत दोनों साथ बैठे हुए हैं, तभी ईशा कहती है कि अविनाश कह रहा है कि वो पैसों से भरा बैग लेकर शो से क्विट कर देगा। उसे लगता है कि वो शो वैसे भी नहीं जीतने वाला है,तो इससे अच्छा वो पैसों से भरा सूटकेस ही उठा ले। जी हां, ईशा ने जो बात रजत को बताई है, वो उनसे खुद अविनाश ने ही बोली थी।
वोटिंग ट्रेंड में टॉप 3 बने ये कंटेस्टेंट
बिग बॉस 18 के वोटिंग ट्रेंड के नतीजे भी सामने आने शुरू हो गए है और टॉप 3 में अविनाश नहीं है। लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड के नतीजे बिग बॉस के फैन पेज पर पोस्ट किए हैं, जिसके मुताबिक, विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा और रजत दलाल टॉप 3 में हैं। चुम और अविनाश और ईशा तीनों ही बॉटम में हैं।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan अटैक केस पर आया DCP का बयान, बोले- 1 आरोपी की हुई पहचान…
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.