Krishna and Kashmera Shah: कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक की कॉमेडी का तो हर कोई दीवाना है। इन दिनों कृष्णा लाफ्टर शेफ में दर्शकों को एंटरटेन करते दिखाई दे रहे हैं। इस शो में कृष्णा के साथ उनकी पत्नी कश्मीरा शाह भी हैं। शो में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। शो में भारती सिंह, करण कुंद्रा, निया शर्मा, सुदेश लहरी जैसे एक्टर्स भी मनोरंजन का डोज दे रहे हैं। हाल ही में कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह भारती सिंह के पॉडकास्ट में नजर आए। यहां कपल ने अपनी लाइफ से जुड़े किस्से फैंस के साथ शेयर किए। आइए आपको भी एक दिलचस्प किस्सा बताते हैं।
डांसिंग शो में दिखे थे साथ
कृष्णा और कश्मीरा एक साथ डांसिंग शो में ‘नच बलिए’ भी नजर आ चुके हैं। कृष्णा ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में बताया कि उस समय कैसे कश्मीरा मेकर्स पर भड़क गई थीं। दरअसल उस शो से कृष्णा के एलिमिनेट होने के बाद कश्मीरा ने लाइव शो में मेकर्स के डिसीजन को गलत बताते हुए भड़क गई थीं। कृष्णा ने कहा कि उनकी पत्नी ने एंकर के हाथ से माइक छीना और कहा, ‘ये अनफेयर डिसीजन है, अब मेरा पति ‘कॉमेडी सर्कस’ में जा रहा है और अगर तब तुम लोग उसे अप्रोच करोगे तो मैं उसे इस शो में आने नहीं दूंगी।’
यह भी पढ़ें: कंगना ने ठुकराई 600 करोड़ की मूवी, अनुष्का शर्मा के करियर की बन गई सबसे बड़ी हिट
2013 में हुई दोनों की शादी
कश्मीरा ने भी उसी पॉडकास्ट में बताया कि कृष्णा एक बेहतरीन कलाकार है और वह डांस भी काफी अच्छा करता है। इसके बावजूद उसको डांसिंग शो से निकाल दिया गया था, जोकि एकदम गलत था। बता दें कश्मीरा शाह कृष्णा से करीब 10 साल बड़ी हैं। दोनों ने 24 जून 2013 में शादी की थी।
इंटरेस्टिंग रही लव स्टोरी
कपल की लव स्टोरी काफी इंटरेस्टिंग रही है। कृष्णा की फैमिली को कश्मीरा बिल्कुल पसंद नहीं थी। इसके पीछे एक ये भी कारण हो सकता है कि कश्मीरा कृष्णा से उम्र में काफी बड़ी हैं। हालांकि बाद में परिवार के लोगों ने कश्मीरा को अपना लिया था। कृष्णा को अपने घरवालों को मनाने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे।
यह भी पढ़ें: मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने कबूला जुर्म, 4 साल तक नाबालिग का किया सेक्सुअल हैरेसमेंट!