Allu Arjun Arrest: पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन को बीते दिन हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संध्या थिएटर में भगदड़ मचने से महिला की मौत मामले में एक्टर पर कार्रवाई हुई। वहीं गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही एक्टर को जमानत मिल गई थी, लेकिन इसके बाद भी एक्टर को बीती राज जेल में ही काटनी पड़ी। बेल मिलने के बाद भी आखिर एक्टर को जेल में रात क्यों बितानी पड़ी। आइए आपको भी बताते हैं आखिर ऐसा क्यों हुआ?

क्यों काटनी पड़ी जेल में रात?

दरअसल बीते शुक्रवार ही अल्लू अर्जुन केस में सुनवाई भी हो गई थी। जिसमें एक्टर को 14 दिन की हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं कुछ ही घंटों बाद तेलंगाना हाई कोर्ट ने एक्टर को अंतरिम जमानत दे दी थी। जेल में ये आदेश देरी से पहुंचा, जिसके चलते अल्लू अर्जुन को बीती रात जेल में ही काटनी पड़ी। यह भी पढ़ें: Allu Arjun की गिरफ्तारी पर बोले Varun Dhawan, ‘श्रीवल्ली’ ने जताई हैरानी

कब होंगे रिहा?

वहीं एडिशनल डेप्युटी कमिश्नर ने अल्लू अर्जुन की रिहाई पर बात की है। उन्होंने बताया कि एक्टर को अदालत ने जमानत दे दी है। वहीं अदालत के फैसले के अनुसार उन्हें शनिवार की सुबह रिहा किया जाएगा। यानी शुक्रवार की रात जेल में बिताने के बाद पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन आज यानी 14 दिसंबर की सुबह रिहा होने होंगे।

वकील ने जताई नाराजगी

वहीं दूसरी ओर पुष्पा स्टार के वकील अशोक रेड्डी ने जमानत मिलने के बाद भी रिहा ना करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने जमानत आदेश का पालन ना करने के लिए जेल अधिकारियों की आलोचना भी की है। साथ ही बताया कि हाई कोर्ट ने जेल अधीक्षक को अल्लू अर्जुन को तत्काल रिहा करने के निर्देश दिए थे इसके बावजूद भी उन्हें रिहा नहीं किया गया। यह भी पढ़ें: Allu Arjun को 14 दिन की रिमांड, Pushpa 2 स्टार पर कोर्ट का बड़ा फैसला