एक्टर रोहित बसफोर की मौत की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार को असम के गरभंगा जंगल में एक झरने के पास उनकी लाश पाई गई। पुलिस को उनके एक दोस्त ने इस जानकारी को बताया। इसके बाद रोहित को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए, खासतौर से सिर और चेहरे पर। बता दें कि रोहित बसफोर को वेब सीरीज फैमिली मैन 3 में देखा गया था। आइए जानते हैं कि कौन थे रोहित बसफोर?
कौन थे रोहित बसफोर?
रोहित बसफोर का जन्म कोलकाता में हुआ था। वहीं पर एक्टर पले-बढ़े थे। उन्होंने एक्टिंग की औपचारिक ट्रेनिंग ली थी। इसके साथ-साथ उन्होंने थिएटर, नाटकों, और ओटीटी शोज में काम किया था। वे वेब सीरीज 'एकेन बाबू', 'कर्क रोग', और 'माफिया' में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने 'JL50' और 'शेरदिल: द पीलीभीत सागा' जैसी फिल्मों में भी काम किया था।
परिवार ने जताई हत्या की आशंका
बता दें कि रोहित बसफोर असम के झरने में मृत पाए गए हैं। शुरुआती जांच में मौत का कारण झरने में गिरने से हुई दुर्घटना माना गया है। लेकिन रोहित के परिवार को शक है कि यह कोई साजिश है। बताया गया है कि कुछ समय पहले रोहित का कुछ लोगों से पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने रंजीत, अशोक और धरम बसफोर के नाम लिए हैं, जो उसे पहले धमकी भी दे चुके थे।
रोहित को सबसे ज्यादा पहचान अमेजन प्राइम की चर्चित वेब सीरीज ‘फैमिली मैन 3’ से मिली थी। इस सीरीज में उन्होंने एक अहम किरदार निभाया था, जिससे उन्हें ओटीटी दर्शकों के बीच खास पहचान मिली थी।
यह भी पढ़ें: क्या BJP ज्वाइन कर रही हैं Preity Zinta? X पर यूजर को दिया जवाब
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.