Who Was Inder Kaur: पंजाबी सिंगर और मेकअप आर्टिस्ट इंदर कौर को लोग यशइंदर कौर के नाम से भी जानते हैं. 13 मई को वो अचानक गायब हो गईं. वहीं अब मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उनका शव मिलने के बाद हर कोई सदमे में है. इस केस में फिलहाल सिंगर के शव को पोस्टमार्टम और कानूनी प्रक्रिया के लिए समराला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया.

कौन थीं इंदर कौर

साल 1997 में जन्मीं इंदर कौर पंजाब की रहने वाली थीं. इंदर पंजाबी म्यूजिक का एक जाना-माना चेहरा थीं. सोशल मीडिया के साथ-साथ लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस में भी काफी एक्टिव थीं. इंस्टाग्राम पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी. उनकी फोटोज और वीडियोज काफी पसंद की जाती थी. इंदर ने कई शानदार पंजाबी गाने भी गाए.

---विज्ञापन---

पंजाबी फोक म्यूजिक से बनाई अलग पहचान

करियर में इंदर ने अफगान जट्टी, सोहणा लगदा, लानेदारनी, देसी सिरे दे, सोने दी वांग, किसान एंथम , और कदो ते मिलेगी जैसे कई गाने शानदार गानों को अपनी आवाज दी. अपनी दमदार आवाज और पंजाबी फोक म्यूजिक के लिए पहचानी जाने वाली यशइंदर कौर ने कम समय में ही श्रोताओं के बीच खास जगह बना ली. उनकी गायकी बाकी पंजाबी सिंगर्स से थोड़ी अलग थी, जिसे दर्शक काफी पसंद करते थे.

आरोपी फरार, बंदूक की नोक पर हुई थी किडनैपिंग

सिंगर की मौत के बाद परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने इंदर कौर का बंदूक की नोक पर किडनेप कर लिया था. एव पूरा मामला शादी का प्रपोजल रिजेक्ट करने से जुड़ा हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य आरोपी घटना के बाद कनाडा भाग गया था. यशइंदर कौर खासतौर पर पंजाबी फोक और ट्रेडिशनल गानों के लिए जानी जाती हैं. उनके गानों में पंजाब की मिट्टी और संस्कृति की खुशबू आती है. ऐसे में उनकी हत्या ने हर पंजाबी फैंस को झकझोर दिया. इस मामले में जांच जारी है.

---विज्ञापन---