Who is Kashish Methwani: मिस इंडिया का ताज अपने नाम करने वाली मशहूर मॉडल कशिश मेथवानी ने एक नई मिसाल पेश की है. चकाचौंध की दुनिया से देश की सेवा में अपना समर्पण करना लिए काफी बड़ी बात है. लेकिन कशिश के अंदर वो जज्बा है. वो अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं. उन्होंने CDS परीक्षा में AIR 2 हासिल कर इतिहास रच दिया है.
कौन हैं कशिश मेथवानी?
मॉडलिंग से भारतीय सेना में आई कशिश मेथवानी का जन्म 9 जनवरी 2002 को मुंबई के पास उल्हासनगर में हुआ था. वो एक सिंधी परिवार से आती हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई पुणे और बेंगलुरु में पूरी की. बचपन से ही कशिश कुछ बड़ा करना चाहती थीं. बचपन से ही उन्होंने दो सपने देखे. पहला ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाना और दूसरा देश की सेवा करना.
---विज्ञापन---
अपने दोनों सपनों को पूरा करने के लिए कशिश ने खूब मेहनत की. पहले उन्होंने मॉडलिंग की राह चुनी और साल 2023 में उन्होंने मिस इंटरनेशनल इंडिया का खिताब अपने नाम किया. ग्लैमर की दुनिया में उन्हें काफी नाम मिला. इसके बाद कशिश ने अपना दूसरा सपना भी पूरा करने का फैसला किया.
---विज्ञापन---
CDS परीक्षा में हासिल किया दूसरा रैंक
साल 2024 में कशिश ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS) की परीक्षा दी और पूरे भारत में दूसरा रैंक हासिल किया. कशिश के लिए बहुत बड़ी बात थी. उन्हें हमेशा से इस क्षण का इंतजार था. CDS की परीक्षा पास करने के बाद कशिश ने चेन्नई की Officers Training Academy (OTA) में अपनी ट्रेनिंग पूरी की. इसके बाद पासिंग आउट परेड में उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में शामिल किया गया.