Influencer Kamal Kaur Death: पंजाब से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पंजाब के बठिंडा में जानी-मानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की लाश मिली है। लुधियाना की रहने वाली इंफ्लुएंसर कमलकौर की लाश आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी कार से मिली है। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर ने ली फेमस MTV वीजे की जान, बहन ने की निधन की पुष्टि
नहीं रहीं इंफ्लुएंसर कमलकौर
इंफ्लुएंसर कमलकौर की मौत की खबर से हर कोई शॉक्ड है और पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और सामने आया है कि कमलकौर की लाश उनकी खुद की कार में मिली है और वो गाड़ी उनके नाम से ही रजिस्टर्ड भी है।
कौन हैं कमलकौर भाभी
कमलकौर उर्फ कंचन कुमारी एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और वो सोशल मीडिया पर काफी फेमस थीं। कंचन ने इंस्टाग्राम पर कमल कौर भाभी के नाम से अकाउंट बनाया हुआ था और वो अपने बोल्ड कंटेंट के लिए जानी जाती थीं। कमलकौर लुधियाना के इंस्टाग्राम पर 3.86 लाख फॉलोअर्स हैं और वो बोल्ड और विवादित रील बनाती थी और इसकी वजह से 7 महीने पहले उनको मारने की धमकी भी मिली थी।
अर्श डल्ला से मिली थी धमकी
कमलकौर भाभी अक्सर इंस्टाग्राम पर विवादित और अश्लील वीडियो डालती थीं। इसी वजह से वो अक्सर विवादों में भी घिरी रहती थीं, 7 महीने पहले ही आतंकी अर्श डल्ला से उनको कथित तौर पर धमकी भी मिली थी। अर्श डल्ला का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने कहा था कि ये लड़की बड़ा गंद सोशल मीडिया पर डाल रही है और अगर इनके घर से एक भी मर जाएगा, तो किसी कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Ram Charan की मूवी के सेट पर हादसा, वॉटर टैंक फटने से क्रू मेंबर्स घायल; वीडियो वायरल
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.