हरियाणा की रहने वाली फेमस यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। बता दें कि वह सोशल मीडिया पर ट्रैवल व्लॉग्स और ग्लैमरस लाइफस्टाइल से पहचानी जाती हैं। उन्हें अब पाकिस्तान के जासूस के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को भारत से जुड़ी संवेदनशील जानकारी दी। उनकी गिरफ्तारी के बाद पूरे देश में हलचल मच गई है। इसके साथ ही देश के लोग ज्योती के बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर कौन है ये यूट्यूबर जो अब पाकिस्तान की जासूस बताई जा रही है?
कौन है ज्योति मल्होत्रा?
ज्योति मल्होत्रा हरियाणा के हिसार की रहने वाली एक फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। वह ‘Travel with Jo’ नाम का एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं। इस चैनल पर 3.77 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर उनके 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं। ज्योति की उम्र 33 साल है और वह न्यू अग्रसेन कॉलोनी, घोड़ा फार्म रोड, हिसार की निवासी हैं। उनके पिता का नाम हरीश कुमार मल्होत्रा है।
क्या है पूरा मामला?
ज्योति मल्होत्रा पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को भारत से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां शेयर की हैं। बता दें कि साल 2023 में उन्हें पाकिस्तान का वीजा मिला था, जिसके बाद वह पड़ोसी मुल्क गईं थीं। वहां जाने से पहले उनकी भारत में ही मुलाकात पाकिस्तान हाई कमीशन में कार्यरत दानिश नाम के एक अधिकारी से हुई थी। इसी के बाद उसका पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों से कॉन्टैक्ट हुए और धीरे-धीरे उनके वहां के लोगों से रिलेशन बढ़ते गए। ज्योति के वीडियो मिलियन व्यूज तक पहुंचते थे। खास बात यह है कि उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पाकिस्तान से जुड़े कई वीडियो भी पोस्ट किए थे, जिसने एजेंसियों को शक में डाला और आखिरकार मामले का खुलासा हुआ।
कैसे हुई ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी?
हिसार पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की संयुक्त कार्रवाई में ज्योति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस ने इस मामले में ज्योति के साथ कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने फिलहाल उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है ताकि उससे और पूछताछ की जा सके।
ज्योति के पिता हरीश कुमार मल्होत्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी की पाकिस्तान जर्नी या किसी अन्य देश में जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि ज्योति की मां से उनका तलाक हो चुका है। अब बेटी से उनका किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं है। उन्होंने कहा, “वह दिल्ली में 20 हजार रुपये की नौकरी करती थी, फिर लॉकडाउन के समय गांव आई और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उसकी कमाई कितनी है, मुझे नहीं पता।”
यह भी पढ़ें: ‘रेड 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, अजय देवगन की फिल्म ने 17वें दिन भी बटोरी मोटी कमाई
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.