---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 में नजर आईं Eisha Singh, कौन है टीवी की ये खूबसूरत हसीना?

Bigg Boss 18 Contestant Eisha Singh: बिग बॉस 18 आज से शुरू होने जा रहा है। टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह का भी नाम कंफर्म कंटेस्टेट्स में शामिल हो गया है। आइए आपको बताते हैं उनके करियर से जुड़ी कुछ बातें।

Bigg Boss 18 Contestant Eisha Singh: बिग बॉस 18 का आज यानी 6 अक्टूबर को ग्रैंड प्रीमियर शुरू हो चुका है। अब कंफर्म कंटेस्टेंट्स अपने स्टाइल में घर में एंट्री कर रहे हैं और बिग बॉस 18 का हिस्सा बन रहे हैं।  टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ईशा सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ईशा सिंह शो में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से ये जता दिया है कि अब घर के अंदर भी उनका जादू चलने वाला है। ईशा टीवी की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ईशा सिंह कौन हैं?

2015 में की करियर की शुरुआत

मध्य प्रदेश के भोपाल में पली-बढ़ी ईशा को बचपन से ही एक्टिंग का क्रेज था। महज 17 साल की उम्र में उन्होंने टीवी पर अपना डेब्यू किया। 2015 में इश्क का रंग सफेद सीरियल से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। उस सीरियल से ईशा ने काफी वाहवाही बटोरी। इस शो में एक्ट्रेस ने विधवा का रोल निभाया था, जिसे खूब पसंद किया गया। वहीं कहानी में लीप के बाद उन्होंने मां का भी किरदार बखूबी निभाया।

इन सीरियल्स में कर चुकीं काम

ईशा ने इसके बाद 2016 में ‘एक था राजा एक थी रानी’ सीरियल में लीड रोल निभाया। इस शो में ईशा ने राजकुमारी की भूमिका निभाई थी। इस किरदार को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। ईशा के साथ इसमें दृष्टि धामी, सिद्धांत कार्निक और सरताज गिल भी नजर आए थे। इसके बाद ईशा ‘इश्क सुभान अल्लाह’ सीरियल में भी दिखाई दी।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की इस मूवी से Salman Khan ने किया था तौबा, ‘दबंग’ एक्टर ने क्यों रिजेक्ट की फिल्म?

विवियन डीसेना के साथ बन चुकी जोड़ी

साल 2021 में ईशा ने कलर्स चैनल पर ‘सिर्फ तुम’ सीरियल किया। इसमें उनके को-एक्टर विवियन डीसेना थे। इस सीरियल में दोनों की केमिस्ट्री का खूब पसंद किया गया। वहीं विवियन डीसेना भी बिग बॉस के कंटेस्टेंट लिस्ट में शामिल हैं। दोनों को-एक्टर सलमान खान के रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं। दोनों को साथ में फिर से देखना ऑडियंस के लिए भी दिलचस्प होगा।

ईशा का बॉलीवुड डेब्यू

ईशा ने टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड में भी काम किया है। 2022 में एक्ट्रेस ने ‘मिडिल क्लास लव’ मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसे रत्ना सिन्हा ने डायरेक्ट किया था। पहली बार ईशा किसी रियलिटी शो में नजर आएंगी। रील लाइफ में तो हमने उन्हें टीवी पर देखा ही है अब रियल लाइफ में ईशा कैसी हैं ये बिग बॉस में दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें: 29 फ्लॉप फिल्में, 1 सोलो हिट… फिर भी सुपरस्टार हैं ये एक्टर; अमिताभ बच्चन के हैं बेस्ट फ्रेंड

First published on: Oct 06, 2024 11:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.