Akshaye Khanna: बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना की आज हर जगह चर्चा हो रही है. साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर ने अक्षय खन्ना को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया. इस फिल्म ने अक्षय खन्ना की फिर से किस्मत बदल दी. उनके किरदार रहमान डकैत ने हर किसी का दिल जीत लिया. आज अक्षय खन्ना अपने करियर के सबसे ऊंचे स्थान पर हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि करियर के शुरुआती दिनों में अक्षय की फिल्मों को कुछ खास रिस्पॉन्स मिला और उन्होंने मुंबई छोड़कर विदेश जाने का भी प्लान बना लिया था.
हाल ही रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 इन दिनों सुर्खियों में हैं. इस फिल्म की प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने अक्षय खन्ना को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया. निधि ने बताया कि अक्षय खन्ना की फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं थी और वो मुंबई छोड़कर जाने वाले थे. इसी वक्त उनकी झोली में साल 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर आ गई, जिसके बाद अक्षय खन्ना का करियर ट्रैक पर आ गया था.
---विज्ञापन---
सनी देओल की फिल्म में अक्षय खन्ना
साल 1997 में आई फिल्म बॉर्डर को जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था. ये वो समय था जब अक्षय खन्ना अपनी पढ़ाई के लिए मुंबई छोड़कर विदेश जा रहे थे. इसी दौरान जेपी दत्ता ने अक्षय खन्ना से एक वॉर फिल्म में काम करने को पूछा था. जिसके जवाब में अक्षय ने कहा था कि हां मैं करूंगा. इस तरह बाद में अक्षय खन्ना बॉर्डर का हिस्सा बनें.
---विज्ञापन---
बॉर्डर से बदली अक्षय खन्ना की किस्मत
बॉर्डर एक मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसे जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा और सुदेश बेरी जैसे स्टार थे. बॉर्डर को हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे शानदार वॉर फिल्मों की लिस्ट में गिना जाता है. इस फिल्म का हर एक किरदार काफी खास था, जिसकी दीवानगी आज भी दर्शकों के बीच देखने को मिलती है.