---विज्ञापन---

‘कल्कि 2898 एडी’ की रिलीज से पहले देख डालिए ये Sci-Fi फिल्में!

Bollywood Sci-Fi Movies: बॉलीवुड में कई ऐसी Sci-Fi फिल्में हैं, जो थ्रिलर और एक्शंस से भरपूर हैं। 27 जून को सिनेमाघरों में 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज होने वाली है। चलिए जानते हैं, इस फिल्म के रिलीज होने से पहले वो कौन सी फिल्में हैं, जो आपको कल्कि जैसी फीलिंग दे सकती हैं।

Bollywood Sci-Fi Movies
Bollywood Sci-Fi Movies

Bollywood Sci-Fi Movies: ‘कल्कि 2898 एडी’ फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह एक Sci-Fi, एक्शन, थ्रिलर मूवी है, जिसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे सितारे शामिल होंगे। यह एक एपीक पीरियड ड्रामा है, जिसमें Sci-Fi एक्शन और थ्रिलर सभी कुछ मिलेगा, लेकिन क्या आप जानते हैं इससे पहले कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं, जो की Sci-Fi बेस्ड हैं। चलिए जानते हैं, ‘कल्कि 2898 एडी’ देखने से पहले ऐसी ही बॉलीवुड फिल्मों के बारे में।

मिस्टर इंडिया

1987 में अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म मिस्टर इंडिया आई थी, जिसे खूब पसंद किया गया। इस फिल्म में अनिल कपूर एक डिवाइस का इस्तेमाल करके बार-बार गायब हो जाते हैं और गुंडो से लड़ाई करते नजर आते हैं।

रोबोट

2010 में आई फिल्म रोबोट में ऐश्वर्या राय और रजनीकांत थे। यह एक साइंटिस्ट पर बेस्ड फिल्म थी। इसमें साइंटिस्ट की गर्लफ्रेंड है। साइंटिस्ट के रोबोट में साइंटिस्ट की गर्लफ्रेंड के लिए फीलिंग्स आ जाती हैं।

रा.वन

2011 में रिलीज हुई शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म रा.वन एक सुपरहीरो बेस्ड फिल्म थी। यह फिल्म एक वीडियो गेम एंटागनिस्ट पर बनी है, जो असल जिंदगी में वीडियो गेम क्रिएटर की फैमिली को बचाता है।

कोई मिल गया

2003 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया भी Sci-Fi फिल्म थी, जिसमें प्रीति जिंटा भी थी। इस फिल्म में एक डिसेबल मन था, जो अपने पिता के कंप्यूटर के जरिए इस एलियन से संपर्क करता है और एलियन से उसे एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी पॉवर्स मिल जाती हैं।

इसके अलावा भी बॉलीवुड की कई Sci-Fi फिल्में है जिन्हें देखा जा सकता है, जैसे कृष सीरीज, अटैक, लव स्टोरी 2050, 2.0 इत्यादि।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर छाईं रहीं ये 4 फिल्में और वेबसीरीज और शो! 

First published on: Jun 24, 2024 08:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.