मौनी रॉय की फिल्म 'द भूतनी' अब OTT पर रिलीज के लिए तैयार है। मई में थियेटर में आई ये हॉरर कॉमेडी 18 जुलाई से ZEE5 पर देखी जा सकती है। फिल्म में सनी सिंह, पलक तिवारी और निकुंज लोटिया भी अहम किरदारों में हैं। डर और कॉमेडी का ये मजेदार फिल्म वीकेंड पर देखने के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अगर आप 'द भूतनी' से पहले कुछ और हॉरर कॉमेडी फिल्में देखना चाहते हैं, तो OTTplay Premium पर ये 5 फिल्में जरूर ट्राय करें।
स्त्री
इस फिल्म में एक छोटे शहर चंदेरी की कहानी दिखाई गई है, जहां एक रहस्यमयी चुड़ैल रात में कुंवारे लड़कों को उठा ले जाती है। इस फिल्म में डर और कॉमेडी का जबरदस्त तालमेल है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर इसमें लीड रोल में हैं।
भेड़िया
वरुण धवन और कृति सेनन की ये फिल्म एक लड़के की कहानी है, जो भेड़िया में बदलने लगता है। अरुणाचल प्रदेश की लोककथा से प्रेरित ये फिल्म डर, एक्शन और इमोशन्स से भरपूर है।
मुंज्या
ये फिल्म एक लड़के की कहानी है, जो अपने गांव में एक बदले की आग में जल रही आत्मा और फैमिली के डरावने राज से टकराता है। फिल्म में मस्ती, लोककथा और डर का अच्छा मिक्स है। इसमें अभय वर्मा, शरवरी, मोना सिंह और सत्यराज नजर आते हैं।
गो गोवा गॉन
भारत की पहली ज़ॉम्बी कॉमेडी, जिसमें तीन दोस्त एक पार्टी ट्रिप पर जाते हैं और खुद को ज़ॉम्बी से भरे आइलैंड पर फंसा पाते हैं। सैफ अली खान, कुणाल खेमू और वीर दास की जबरदस्त केमिस्ट्री फिल्म को मजेदार बनाती है।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.