Vrushakarma: नागा चैतन्य की 'वृषकर्मा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, जानें कब दिखेगी फिल्म की पहली झलकनागा चैतन्य की आने वाली फिल्म वृषकर्मा इन दिनों चर्चा में है. वह 2023 की फिल्म कस्टडी के बाद फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. वृषकर्मा का डायरेक्शन कार्तिक दंडु कर रहे हैं. वहीं, हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर मेकर्स ने जारी किया है. इसके अलावा पोस्टर के साथ उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म की पहली झलक कब देखने को मिलेगी. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.
वृषकर्मा का पोस्टर रिलीज
दरअसल, आज मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर नागा चैतन्य की वृषकर्मा का पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में नागा अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. वह पोस्टर में एग्रेसिव दिख रहे हैं. इस दौरान उनके हाथ में एक लोहे का हथियार है. वह फुल ऑन एक्शन मोड में दिख रहे हैं. वहीं, पोस्टर में उनके पीछे से रोशनी आती दिख रही है और चारों ओर से पत्तियों की बेल नजर आ रही है.
---विज्ञापन---
इस दिन दिखेगी फिल्म की पहली झलक
इस पोस्ट को शेयर करते हुए नागा ने कैप्शन में लिखा, "हम 5 मार्च, 2026 को वृषकर्मा की दुनिया में एक झलक के साथ शुरुआत कर रहे हैं. कार्तिक और उनकी टीम ने मिलकर कुछ बेहद रोमांचक तैयार किया है.
---विज्ञापन---
120 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म
बता दें कि वृषकर्मा फिल्म का नाम पहले NC24 था, क्योंकि यह नागा चैतन्य की 24वीं फिल्म है. हालांकि बाद में ऑफिशियल तौर पर इसका नाम बदलकर वृषकर्मा कर दिया. इस फिल्म के टाइटल की अनाउंसमेंट नागा के जन्मदिन पर महेश बाबू ने की थी और साथ ही फर्स्ट लुक भी शेयर किया था. इस मूवी में नागा चैतन्य के अलावा मीनाक्षी चौधरी भी दिखाई देंगी. वहीं, फिल्म के बजट को लेकर बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 120 करोड़ में बनी है.
यह भी पढ़ें- Ramayana First Review: लॉस एंजिल्स में रखी गई रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की स्क्रीनिंग, जानें लोगों को कैसी लगी फिल्म?