Friday, 18 October, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 में सबसे नापसंद कंटेस्टेंट कौन? पहले दिन ही क्या ‘वैम्पायर’ से डर गए घरवाले?

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स के बीच गेम शुरू हो गया है। विवियन डीसेना को घरवालों ने सबसे ज्यादा नापसंद किया और उन्हें सबसे ज्यादा डिसलाइक्स मिले। आइए आपको भी बताते हैं आखिर घरवालों ने ऐसा क्यों किया...

Bigg Boss 18: बिग बॉस का सीजन 18 शुरू हो चुका है। बीते सोमवार यानी 7 अक्टूबर को कंटेस्टेंट्स का घर में पहला दिन था। बिग बॉस के घर में इस बार 18 कंटेस्टेंट कैद हुए हैं। विवियन डीसेना पहले दिन ही शो में सबसे ज्यादा नापसंद करने वाले सदस्य बन गए। घरवालों ने उन्हें सबसे ज्यादा डिसलाइक्स दिए। 6 अक्टूबर को शो का ग्रैंड प्रीमियर था। उसी दौरान विवियन का नाम टॉप 2 फाइनलिस्ट में शामिल हो गया। इसमें एक नाम एलिस कौशिक का भी था। अब बिग बॉस के घर में जाते ही विवियन को सदस्यों ने सबसे ज्यादा डिसलाइक्स देकर नापसंद कर दिया। आइए आपको भी बताते हैं ऐसा क्यों हुआ?

घर में हुआ फन सेगमेंट

विवियन डीसेना टीवी के जाने-माने एक्टर्स में से एक हैं। घर के बाहर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं घर में कंटेस्टेंट्स ने एक फन सेगमेंट टास्क रखा। इसमें हर सदस्य को घर में अपना नापसंद कंटेस्टेंट बताना था। इस टास्क में सबसे ज्यादा लोगों ने विवियन का ही नाम लिया। वहीं विवियन से जब उनका नापसंद सदस्य पूछा गया तो उन्होंने करणवीर मेहरा का नाम लिया।

यह भी पढ़ें: Sidhu Moose Wala पर होगा अटैक! तेजिंदर बग्गा को पहले से थी खबर, Bigg Boss में सुनाया किस्सा

विवियन को मिले सबसे ज्यादा डिसलाइक्स

हालांकि ये एक फन सेगमेंट था तो किसी ने इसे ज्यादा सीरियस नहीं लिया। लेकिन इससे साफ दिख गया कि विवियन घर के स्ट्रांग सदस्य में से एक हैं। विवियन का डिसलाइक करना कहीं न कहीं इस बात का इशारा भी कर रहा है कि आगे चलकर विवियन घरवालों के लिए खतरा भी बन सकते हैं। वहीं विवियन का शहजादा धामी से भी बहस हो गई थी।

शहजादा धामी और विवियन की भी बहस

शहजादा धामी की जो कंट्रोवर्सी प्रोड्यूसर राजन शाही के साथ घर से बाहर हुई थी, वह उसे दोहराते हुए नजर आए। इस पर सीनियर एक्टर विवियन डीसेना उन्हें समझाने लगे तो शहजादा को पसंद नहीं आया और दोनों में जमकर बहस भी हुई। इस पर शहजादा धामी विवियन के पास से उठकर चले गए।

पहले ही दिन कुछ सदस्यों ने दिखा दिया कि वह शो को जीतने आए हैं। शहजादा धामी की चुम दरांग से भी बहस देखने को मिली। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ी की गाली गलौज तक बात आ गई। हालांकि चुम ने बाद में शहजादा को सॉरी बोला और मामला शांत हो गया।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में क्यों नहीं आए धीरज धूपर? एक्टर ने खुद बताई वजह

First published on: Oct 08, 2024 09:45 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.