TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

विवेक ओबेरॉय ने सालों बाद अपने ‘लव ट्रायंगल’ पर तोड़ी चुप्पी, सलमान खान ऐश्वर्या राय से जुड़ा है मामला

Vivek Oberoi In IIFA 2024: आईफा अवॉर्ड 2024 (IIFA 2024 Awards) के मौके पर विवेक ओबेरॉय ने शाहरुख खान को लेकर कई बातें बोली हैं। इस दौरान विवेक ओबेरॉय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर के वीडियो को देखते हुए लोग बोल रहे हैं कि उन्होंने सलमान खान पर निशाना साधा है। आइए जानते हैं कि विवेक ओबेरॉय ने सुपरस्टार शाहरुख खान को क्या बोला है।

विवेक ओबेरॉय
Vivek Oberoi In IIFA 2024: आईफा अवॉर्ड 2024 (IIFA 2024 Awards) में विवेक ओबेरॉय को अवार्ड मिला है। इसके बाद एक्टर ने स्पीच दी और सुपरस्टार शाहरुख खान के तारीफों के पुल बांध दिए। इस दौरान विवेक ओबेरॉय के साथ स्टेज पर शाहरुख खान, अरशद वारसी भी मौजूद थे। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विवेक ओबेरॉय शाहरुख खान के बारे में बोलते हुए कुछ ऐसा बोल दिया है जिसके बाद लोगों का कहना है कि उन्होंने इनडायरेक्टली सलमान खान को निशाना साधा है। दरअसल सलमान खान, विवेक ओबेरॉय के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के चलते 16 साल से ज्यादा की लड़ाई है। आइए जानते हैं कि क्या बोल गए विवेक ओबेरॉय?

विवेक ओबेरॉय ने शाहरुख खान के बारे में बोला

आईफा अवॉर्ड 2024 (IIFA 2024 Awards) में विवेक ओबेरॉय को अवार्ड मिला है। अवॉर्ड रिसीव करने के बाद विवेक ने थैंक्यू स्पीच देते हुए अपने विचार व्यक्त किए हैं। इस स्पीच में विवेक ओबेरॉय ने शाहरुख खान का जिक्र किया है। सुपरस्टार का जिक्र करते हुए विवेक ओबेरॉय ने बोला, "ये आदमी, मैं सच कह रहा हूं कि ये ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी किंग है। कई लोगों के पास पावर और शोहरत है लेकिन आपकी खास बात यह है कि आपने उसका काम लोगों को आगे बढ़ाने में किया है। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: कौन हैं एलिस कौशिक? जो बनीं रियलिटी शो की दूसरी कंफर्म कंटेस्टेंट

सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय को जान से मारने की दी थी धमकी

विवेक ओबरॉय ने जैसे ही शाहरुख खान के बारे में तारीफ की वैसे ही लोग बोलने लगे कि सलमान खान पर निशाना साध रहे हैं। दरअसल, 2003 की बात है जब विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस कॉन्फ्रेंस में विवेक ने बताया था कि कैसे सलमान खान ने उनको सुबह 5 बजे 41 बार फोन किया। फोन पर सलमान खान ने विवेक ओवरॉय को गंदी-गदी गालियां दी साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। हालांकि साल 2009 में विवेक ओबेरॉय ने फराह खान के टॉक शो में सलमान खान के खिलाफ कॉन्फ्रेंस करने पर पछतावा जाहिर किया था।  

ऐश्वर्या राय थी विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के बीच लड़ाई की वजह

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के झगड़े की वजह ऐश्वर्या राय थीं। साल 1999 में 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच अफेयर शुरु हुआ था। सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय का अफेयर विवेक ओबेरॉय के साथ शुरू हुआ था। विवेक ओबेरॉय के साथ ऐश्वर्या राय के रिश्ते को सलमान खान बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। इसलिए सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय के साथ गाली-गलौज की थी और जान से मारने की धमकी दी थी।   यह भी पढ़ें: अर्चना पूरन सिंह की सास की हुई मौत, फिर भी ठहाके लगाने को मजबूर थी एक्ट्रेस, 15 मिनट बाद पति का आया था रिएक्शन  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.