Vivek Lagoo Passed Away: बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस रीमा लागू के पति अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उनका 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं विवेक लागू आज यानी 20 जून को पंचतत्वों में विलीन हो जाएंगे। रीमा और विवेक की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए थे। तो चलिए जानते हैं आखिर विवेक लागू कौन हैं और कैसे उनकी मुलाकात रीमा लागू से हुई? यह भी पढ़ें: नहीं रहे Reema Lagoo के पूर्व पति Vivek Lagoo, जानें कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?

कौन थे विवेक लागू?

विवेक लागू की बात करें तो विवेक मराठी सिनेमा का जाना-माना नाम थे। वो मराठी फिल्मों से लेकर टीवी सीरीयल्स में नजर आ चुके थे। वहीं थिएटर करने में भी उनकी काफी ज्यादा रुचि थी। एक्टर के साथ-साथ वो डायरेक्टर के रूप में भी मराठी इंडस्ट्री में काफी फेमस थे। विवेक '31 दिवस', 'अग्ली' और 'व्हाट अबाउट सावरकर?' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते थे।

रीमा का हिंदी सिनेमा में था नाम

वहीं दूसरी ओर दिवंगत एक्ट्रेस रीमा लागू हिंदी सिनेमा का बड़ा नाम रही। उन्होंने फिल्मों में सलमान खान से लेकर अभिषेक बच्चन की मां का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरी थी। साल 2017 में उनके निधन पर पूरे बॉलीवुड ने शोक जताया था। उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ था।

कैसे हुई दोनों की मुलाकात?

विवेक और रीमा की लव स्टोरी भी काफी अलग रही है। फिल्मों में काम करने से पहले रीमा मुंबई के यूनियन बैंक में काम करती थीं। वहीं इसी बीच वो थिएटर भी कर रही थीं। साथ ही टीवी में भी हाथ आजमा रही थीं। विवेक भी रीमा के साथ यूनियन बैंक में ही काम करने लगे थे और वो भी रीमा के साथ थिएटर में रुचि रखते थे। अभिनय की वजह से ही दोनों में नजदीकियां बढ़ी और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। साल 1978 में दोनों ने एक-दूसरे से शादी भी कर ली थी। हालांकि ये शादी ज्यादा चल नहीं पाई और शादी के कुछ समय बाद ही दोनों की राहें अलग हो गई थी। यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor के पूर्व पति पंचतत्व में विलीन, आखिरी विदाई देने पहुंचे सैफ-करीना