Visually impaired IAS Officer Contestant at KBC 17: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 17 के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसे देखकर दर्शक भी भावुक हो गए. प्रोमो में हम देख सकते हैं कि कंटेस्टेंट आयुषी ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतकर अमिताभ बच्चन के साथ हॉटसीट पर जगह बनाई. खास बात यह है कि आयुषी दृष्टिबाधित हैं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. मुश्किलों का सामना करते हुए उन्होंने न सिर्फ केबीसी तक का सफर तय किया, बल्कि यह भी बताया कि वह एक आईएएस ऑफिसर हैं और फिलहाल वह उत्तर पश्चमी जिला दिल्ली में सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट के पदकाम कर रही हैं.

केबीसी शो के लिए क्या बोलीं आयुषी?

आयुषी ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें इस शो से गहरा लगाव है. उन्होंने कहा कि जब से ‘केबीसी’ शुरू हुआ है, उनका पूरा परिवार यह शो देखता आ रहा है. परिवार वाले उन्हें हमेशा शो की छोटी-छोटी डिटेल्स बताते थे जैसे सेट कैसा दिखता है, रोशनी कब जलती है, होस्ट की एंट्री कैसे होती है और किस तरह अमिताभ बच्चन हर कंटेस्टेंट को कंफर्टेबल महसूस कराते हैं.

---विज्ञापन---

आयुषी ने मुस्कुराते हुए कहा कि आज मुझे भी यहां बहुत कंफर्टेबल महसूस हो रहा है. उनके लिए अमिताभ का शो होना एक एहसास है. उन्होंने आगे बताया कि भले ही वह अमिताभ बच्चन को सामने से देख नहीं सकतीं, लेकिन लोगों से हमेशा उनके बारे में सुना है कि वह कितने लंबे हैं, हैंडसम हैं. इस पर अमिताभ बच्चन भावुक होकर और कहते हैं कि हम सब भाग्यशाली हैं कि आप हमारे साथ हैं.

क्या बोलीं आयुषी की मां?

आयुषी की मां ने उनकी मेहनत और जज्बे की तारीफ करते बताया कि आयुषी हमेशा हेल्थ इश्यूज के बावजूद सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान देती रही हैं. उन्होंने कहा कई आयुषी दृष्टिबाधित हैं और एक बीमारी से भी गुजर रही हैं. बचपन में वह सिर्फ हल्की-सी धुंधली रोशनी देख पाती थीं, लेकिन समय के साथ वह भी चली गई. इन सब के बावजूद आयुषी ने कभी हार नहीं मानी और लाइफ में कुछ अच्छा करने की ठानी

---विज्ञापन---