Most Valuable Celebrity List: भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर खबरों की हेडलाइन बन गए हैं. IPL में आरसीबी को लगातार दूसरी बार जीत दिलाने वाले विराट कोहली ने एक बार फिर से एक बड़ा कमाल कर दिखाया है. दरअसल, विराट कोहली भारत के मोस्ट वैल्यूएबल सेलिब्रिटी बन गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, एमएस धोनी, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, आलिया भट्ट और अल्लू अर्जुन तक को पछाड़ दिया है. इस समय विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू भारत में सबसे ज्यादा और बड़ी है. चलिए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं.

विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू

दरअसल, हाल ही में फॉर्च्यून इंडिया-इंटरब्रांड ने अपने मोस्ट वैल्यूएबल सेलिब्रिटी 2026 की लिस्ट जारी की है. फॉर्च्यून इंडिया की तरफ से ग्लोबल ब्रांड कंसल्टेंसी कंपनी इंटरब्रांड के साथ मिलकर यह लिस्ट जारी की गई है, जिसमें विराट कोहली 3542 करोड़ रुपये की ब्रांड वैल्यू के साथ टॉप पर हैं. इसी के साथ वो इस साल के भारत के सबसे वैल्यूएबल सेलिब्रिटी बन गए हैं. टॉप 10 वैल्यूएबल सेलिब्रिटी की इस लिस्ट में विराट कोहली जहां टॉप पर हैं, वहीं, दूसरे नंबर पर शाहरुख खान, तीसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा जोनास, चौथे नंबर पर एमएस धोनी, 5वें नंबर पर रणवीर सिंह, 6वें नंबर पर अक्षय कुमार, 7वें नंबर पर अमिताभ बच्चन, 8वें नंबर पर सचिन तेंदुलकर, 9वें नंबर पर आलिया भट्ट और 10वें नंबर पर अल्लू अर्जुन हैं.

---विज्ञापन---

टॉप 10 की लिस्ट में कौन-कौन शामिल

इस लिस्ट के अनुसार, जहां विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 3542 करोड़ रुपये है, वहीं, बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की ब्रांड वैल्यू 3017 करोड़ रुपये, ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनास की ब्रांड वैल्यू 2507 करोड़ रुपये, एमएस धोनी की ब्रांड वैल्यू 2141 करोड़ रुपये, रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू 2077 करोड़ रुपये, अक्षय कुमार की ब्रांड वैल्यू 2064 करोड़ रुपये, अमिताभ बच्चन की ब्रांड वैल्यू 1933 करोड़ रुपये, आलिया भट्ट की ब्रांड वैल्यू 1606 करोड़ रुपये और अल्लू अर्जुन की ब्रांड वैल्यू 1522 करोड़ रुपये है.