महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा अब म्यूजित वीडियो स्टार बन गई हैं। अपनी मासूमियत से इंटरनेट पर छा जाने वाली मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ रिलीज हो गया है। इस वीडियो के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मच गया है। सफेद लहंगे में मोनालिसा की खूबसूरती ने फैंस को दीवाना बना दिया है और लोग उन्हें नए दौर की स्टार कह रहे हैं। 'सादगी' के जरिए मोनालिसा ने एक्टिंग की दुनिया में पहला कदम रखा है। उनके इस वीडियो पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं।

पहली बार एक्टिंग की दुनिया में गानें से की शुरुआत

मोनालिसा ने अपने पहले म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। इस गाने में उनके साथ उत्कर्ष सिंह नजर आ रहे हैं। ‘सादगी’ गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसका जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला। गाने में मोनालिसा ने सफेद लहंगे को पहन रखा है। बहतरीन आउटफिट के साथ वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। खासकर उनकी आंखें दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। गाने की थीम और लोकेशन भी वीडियो को एक अलग ही अंदाज दे रही है, जिससे मोनालिसा की खूबसूरती और ज्यादा निखरकर सामने आ रही है।

सोशल मीडिया पर फैंस ने किया रिएक्ट

मोनालिसा का गाना ‘सादगी’ जैसे ही रिलीज हुआ, फैंस की तरफ से प्रतिक्रियाएं भी आना शुरू हो गईं। एक यूज र ने कमेंट किया, “मोना तो हैं ही क्यूट”, वहीं दूसरे ने लिखा, “इसलिए इनका नाम मोनालिसा है, जिस नजरिए से देखो, वैसी ही नजर आती हैं।” वीडियो को रिलीज के कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज मिल चुके हैं और ये तेजी से वायरल हो रहा है। मोनालिसा के पहले म्यूजिक वीडियो पर उनके फैंस इसी तरह से प्यार बरसा रहे हैं।

कैसे वायरल हुईं मोनालिसा?

साल 2025 की शुरुआत में प्रयागराज के महाकुंभ में मोनालिसा माला बेचती थीं। उसी दौरान से उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू हुए जिसके बाद से वह वायरल गर्ल के नाम से फेमस हो गईं। उनकी आंखों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। इसके बाद कई फिल्म मेकर्स की नजर उन पर पड़ी और जल्द ही निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म में कास्ट करने की अनाउंमेंट की थी। इस तरह मोनालिसा का सफर आम लड़की से सोशल मीडिया स्टार और अब एक्ट्रेस तक पहुंच गया।   यह भी पढ़ें: Father’s Day 2025 पर OTT पर देखें 7 बॉलीवुड फिल्में, पिता के साथ दिन बन जाएगा स्पेशल

फिल्मों में जल्द आएंगी नजर

पहले म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ मोनालिसा के करियर की केवल शुरुआत है। इसके बाद वह बहुत जल्द बड़े पर्दे पर भी नजर आने वाली हैं। उनके फैंस बेसब्री से इस नए चेहरे की अगली झलक देखने के लिए तैयार हैं। उनके कॉन्फिडेंस और मासूमियत से भरे हुए चेहरे ने यह साबित कर दिया है कि वह इंडस्ट्री में लंबा सफर तय करने को तैयार हैं। यह भी पढ़ें: ‘भाई कहीं नहीं गए…’, Sushant Singh Rajput की 5वीं डेथ एनवर्सरी पर बहन श्वेता का छलका दर्द