---विज्ञापन---

ये पूरे समाज के मुंह पर कालिख…, फरमान से मोनालिसा की शादी पर भड़के संत, कही ये बात

Monalisa Marriage Controversy: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा लगातार अपनी शादी के बाद सुर्खियों में बनी हुई हैं. मोनालिसा ने मुस्लिम एक्टर फरमान संग शादी रचाई, जिसके बाद देशभर में उन्हें आलोचनाएं झेलनी पड़ रही है.

Monalisa Marriage Controversy: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में मोनालिसा ने फरमान खान से शादी की, जिसके बाद देशभर में उनकी शादी को लव जिहाद बताया जा रहा है. हालांकि कपल ने ये साफ बताया कि उनकी शादी कोई लाइव जिहाद नहीं, उन्होंने हिन्दू रीती-रिवाजों से शादी रचाई है.

मोनालिसा की शादी पर भड़की संत समिति

मोनालिसा-फरमान की शादी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. तमाम आलोचनाओं के बाद अब इस पूरे मामले पर संत समाज की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. संत समिति ने इस शादी से कड़ी आपत्ति जताई है. अखिल भारतीय संत समिति मध्यप्रदेश के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी अखिलानंद ने मोनालिसा की शादी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, विवाह एक सामाजिक और पारिवारिक सहमति का विषय होता है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से ये शादी हुई है और जिस प्रकार इसके बाद परिस्थितियां सामने आई हैं, वो समाज के लिए चिंता का विषय है. ये पूरे समाज के मुंह पर कालिख पोतने जैसा है. आगे उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति को समाज सम्मान देता है और आगे बढ़ने का अवसर देता है, तो उसे ऐसे कदम उठाने से बचना चाहिए जिनसे सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचे.

---विज्ञापन---

रिपोर्ट्स की मानें, तो मोनालिसा के पति फरमान खान एक एक्टर हैं. दोनों की मुलाकात एक प्रोजेक्ट पर काम करने के दौरा हुई थी. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में उन्होंने शादी करने का फैसला लिया. हालांकि दोनों की शादी के लिए परिवार राजी नहीं था. ऐसे में मोनालिसा ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी रचा ली.

परिवार के साथ हुआ धोखा

वहीं शादी के बाद मोनालिसा ने पिता ने एक इंटरव्यू में कहा कि परिवार के साथ धोखा हुआ है और उन्हें अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता है. उनका कहना है कि मोनालिसा पहले घर लौट रही थीं, लेकिन रास्ते से ही उन्हें कहीं और ले जाया गया. उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बेटी को बहकाकर यह कदम उठवाया गया है. पिता ने यह भी कहा कि उन्हें अब तक यह स्पष्ट जानकारी नहीं है कि उनकी बेटी कहां रह रही है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है.

महाकुंभ से वायरल हुई थी मोनालिसा

बता दें मोनालिसा साल 2025 में आयोजित महाकुंभ के दौरान वायरल होने के बाद अचानक चर्चा में आई थीं. रातोंरात मोनालिसा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई थीं. लेकिन हाल ही मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी रचाने के बाद मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. उनकी शादी ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है.

First published on: Mar 24, 2026 04:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.