TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Bro Code तोड़, दोस्त के क्रश को पटाया विक्रांत मेसी ने, अब है उसके बच्चे के पिता!

Vikrant Massey Love Life and Wife: एक लड़की के चक्कर में विक्रांत मेसी ने तोड़ा Bro Code और अपने दोस्त के ही क्रश से करने लगे प्यार। जानें क्या है ये दिलचस्प कहानी।

Vikrant Massey Love Life and Wife
Vikrant Massey Love Life and Wife: चाहे सितारे हो या आम दोस्त, खासतौर लड़कों में Bro Code को बहुत माना जाता है। Bro Code यानी एक दोस्त दूसरे के लिए कुछ भी करेगा और अपने बीच किसी तीसरे को नहीं आने देगा। साथ ही Bro Code एक ऐसी अंडरस्टैंडिंग है जिसमें दोस्त एक-दूसरे के साथ ना तो कोई सीक्रेट छुपाते हैं और ना ही उनके बीच में किसी ओर की वजह से कोई झगड़ा होता है। लेकिन विक्रांत मेसी ने हाल ही में बताया कि उन्होंने कैसे अपना Bro Code तोड़ा, वो भी एक लड़की की वजह से। चलिए जानें, क्या है पूरा मामला।

दोस्त को था लड़की पर क्रश

विक्रांत मेसी ने हाल ही में अनफिल्टर्ड बाय समदिश के शो पर अपना एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपने बारे में खुलकर बात की। उन्होंने अपनी पत्नी के बारे में बात करते हुए कहा कि इसके पीछे भी एक मजेदार किस्सा है। उन्होंने कहा दरअसल, उनका एक बहुत करीबी दोस्त था जिसने विक्रांत से कहा कि एक खूबसूरत लड़की है और तुम उसे मेरे लिए इंप्रेस करो। मैं उसे बहुत पसंद करता हूं और मेरी उससे सेटिंग कर दो। विक्रांत मेसी ने इसके लिए हां कर दिया।

खुद ही करने लगे डेट

बेशक, विक्रांत मेसी ने अपने दोस्त को हामी भर दी थी लेकिन जब वह लड़की को कंपनी देने लगे तो तीसरे दिन ही विक्रांत मेसी को उस लड़की से प्यार हो गया। सिर्फ विक्रांत मेसी को ही नहीं बल्कि उस लड़की को भी विक्रांत मेसी से प्यार हुआ और वह लड़की कोई और नहीं बल्कि आज विक्रांत मेसी की पत्नी और उनके बच्चे की मां शीतल ठाकुर मेसी हैं।

तोड़ा Bro Code

जब समदिश ने उनसे कहा कि तुमने Bro Code तोड़ दिया तो विक्रांत मेसी का कहना था कि इस बात से उनका दोस्त शुरू में थोड़ा नाराज हुआ लेकिन बाद में सब ठीक हो गया और आज वो भी अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश है। विक्रांत मेसी ने जस्टिफाई करते हुए कहा कि शीतल वैसे भी उसी गर्लफ्रेंड नहीं थी सिर्फ क्रश थी। अगर गर्लफ्रेंड होती तो शायद मैं आगे नहीं बढ़ता। लेकिन हम दोनों ही एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे, तो इसमें आगे क्या किया जा सकता था।

शीतल ठाकुर को पहली नजर में हो गया था प्यार

वहीं विक्रांत ने ये भी बताया कि जब इन दोनों की लव स्टोरी आगे बढ़ी तो शीतल ने विक्रांत को बताया कि जब वह विक्रांत से पहली बार मिली थी तो उन्होंने सोच लिया था कि मेरे बच्चों का पिता तो विक्रांत ही बनेगा। इस तरह से विक्रांत मेसी की एक प्यारी सी लव स्टोरी बनी। आज विक्रांत मेसी के एक बेटा है जिसका नाम उन्होंने वरदान रखा है जो कि इसी साल फरवरी में ही हुआ है। ये भी पढ़ें: Udaariyaan के सेट पर इस कदर घायल हुए थे कुणाल कपूर, ले जाना पड़ा था अस्पताल! 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.