टेलीविजन इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विभु राघवे का सोमवार रात को निधन हो गया। वह पिछले चार सालों से स्टेज 4 कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। मंगलवार, 3 जून को मुंबई के जोगेश्वरी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसमें इंडस्ट्री के कई सितारों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंचे हैं। नकुल मेहता, मोहित मलिक, अंजलि आनंद जैसे कई करीबी दोस्त इस मौके पर बेहद भावुक नजर आए।

टीवी सितारों देने पहुंचे अंतिम श्रद्धांजलि

टीवी अभिनेता विभु राघवे का 2 जून को स्टेज 4 कोलन कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। वे पिछले चार वर्षों से इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। विभु राघवे को अंतिम विदाई देने के लिए टीवी इंडस्ट्री से कई सितारे उनके घर पहुंचे। उनके करीबी दोस्त और अभिनेता नकुल मेहता, मोहित मलिक, अनेरी वजानी, सिंपल कौल और अंजलि आनंद जैसे कलाकार श्रद्धांजलि देने पहुंचे। नकुल मेहता भावुक नजर आए और अपने प्रिय मित्र को अंतिम बार देखने पहुंचे। वहीं मोहित मलिक, जिन्होंने पहले विभु के इलाज के लिए फंडरेजिंग कैंपेन भी चलाया था, अपनी पत्नी अदिति के साथ वहां मौजूद रहे। विभु राघवे की असमय मृत्यु से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनकी जिंदादिली, संघर्ष और सकारात्मक सोच ने कई दिलों को छू लिया। उनके दोस्तों, साथी और फैंस के लिए यह एक गहरी क्षति है।

भावुक नजर आए करीबी दोस्त

मोहित मलिक की पत्नी अदिति इस कठिन समय में विभु के परिवार से लगातार संपर्क में थीं। अंजलि आनंद भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं और कार से उतरते समय बेहद भावुक दिखीं। इस मौके पर इंडस्ट्री के अन्य कलाकार भी मौजूद थे, जो उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।   यह भी पढ़ें:  Rana Naidu Season 2 के ट्रेलर में दिखा धांसू एक्शन, विलेन बन छाए अर्जुन रामपाल  

सौम्या टंडन ने दी भावुक श्रद्धांजलि

‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम सौम्या टंडन ने जूम/टेली टॉक इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "हमने कल शाम नानावटी अस्पताल में विभु को खो दिया। वह न्यूरोएंडोक्राइन कार्सिनोमा से जूझ रहे थे और इस लड़ाई में उन्होंने बहादुरी दिखाई।" उन्होंने आगे कहा, "काश मैं उनके परिवार का हिस्सा बन पाती, लेकिन अब वह मेरे परिवार हैं। विभु बहुत ही सकारात्मक और प्यार से भरे हुए इंसान थे, और यही वजह थी कि उनके आसपास इतने खूबसूरत लोग थे।" यह भी पढ़ें: कैंसर की जंग हारे एक्टर Vibhu Raghave, पोस्ट कर को-स्टार्स जता रहे दुख