Varun Tej-Lavanya Tripathi Announce Pregnancy: मेट गाला 2025 में कियारा आडवाणी ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। कियारा के अलावा हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने भी मेट गाला में अपनी थर्ड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। मगर अब बॉलीवुड और हॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री से भी गुड न्यूज आई है। जी हां, साउथ फिल्म जगत के एक बड़े परिवार में बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। साउथ एक्टर चिंरजीवी के परिवार में जल्द ही नया मेहमान आने वाला है, उनका भतीजा और एक्टर वरुण तेज और उनकी वाइफ लावण्या त्रिपाठी ने अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है।
यह भी पढ़ें: ICU में हैं Indian Idol 12 विनर पवनदीप राजन, टीम ने जारी किया पहला बयान
वरुण-लावण्या ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी
साउथ सुपरस्टार राम चरण के भाई और साउथ एक्टर वरुण तेज पापा बनने वाले हैं। एक्टर ने अपनी वाइफ और एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट के साथ प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। साउथ एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी और वरुण तेज के साथ इंस्टाग्राम पर एक बहुत प्यारी फोटो शेयर की है, जिसमें कपल ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है और उनके हाथ में छोटे से जूते नजर आ रहे हैं।
पापा बनने वाले हैं एक्टर वरुण तेज
लावण्या त्रिपाठी और वरुण तेज ने इस क्यूट फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'लाइफ का अब तक का सबसे खूबसूरत रोल...जल्द ही आ रहा है।' कपल की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और कपल को फिल्म स्टार्स के साथ-साथ फैंस भी बधाई दे रहे हैं। राम चरण की वाइफ उपासना ने कमेंट कर लिखा, 'बेस्ट न्यूज, होने वाले सबसे स्वीट पेरेंट्स' एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने भी कमेंट कर लिखा, 'ओएमजी बधाई हो।'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.