वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज डेट अब बदल गई है। पहले यह फिल्म सितंबर 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में लाया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। रिलीज में हुए इस बदलाव से दर्शकों को फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। वरुण और जान्हवी की जोड़ी को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और नई तारीख के साथ अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।
फिल्म का नया पोस्टर जारी
सोमवार को मेकर्स ने वरुण धवन का फर्स्ट लुक शेयर किया और उसी के साथ नई रिलीज डेट का भी ऐलान किया। पोस्टर में वरुण मुस्कुराते हुए 'नमस्ते' करते दिख रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'सनी संस्कारी की शायरी- ये आंसू हैं मेरे, समुंदर का जल नहीं… बारिश का क्या भरोसा, आज है… कल नहीं!'
फिल्म के स्टारकास्ट
इस फिल्म में वरुण और जान्हवी के साथ सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान ने किया है।
इसके अलावा वरुण धवन इस समय ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और इसमें सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- Honey Singh ने बनवाया सिग्नेचर टैटू, जानें किसको दिया ट्रिब्यूट
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.