Valentine's Day 2025: वेलेंटाइन डे प्यार का सबसे खूबसूरत त्योहार माना जाता है। इस दिन हर कपल चाहता है कि वो अपने पार्टनर के साथ कुछ खास पल बिताएं। ऐसे में रोमांटिक डांस उन पलों को और भी खास बना सकता है। अगर आप भी इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ डांस कर अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं टॉप 5 रोमांटिक गाने लेकर आए हैं। ये गाने आपके इस स्पेशल दिन को और भी यादगार बना देंगे।
यह भी पढ़ें: OTT पर ट्रेंड कर रहीं ये 5 लेटेस्ट मूवीज-सीरीज, देखना बिल्कुल ना करें मिस
1. Phir Kya Chahiye
ये रोमांटिक सॉन्ग विक्की कौशल और सारा अली खान की मूवी 'जरा हटके जरा बचके' मूवी का है। वहीं ये रोमांटिक गाना कपल्स के बीच काफी पॉपुलर है। अरिजीत सिंह की मधुर आवाज और बेहतरीन लिरिक्स इस गाने को परफेक्ट कपल डांस ट्रैक बनाते हैं। ये गाना आपके प्यार को और भी खूबसूरत बना देगा।
2. Perfect
एड शीरन का ये एलबम सॉन्ग इस वेलेंटाइन डे के लिए बेस्ट चॉइस है। ये गाना कपल डांस के लिए ही बना है। वहीं इसके लिरिक्स आपके दिल को छू लेंगे। वहीं अगर आप इस गाने पर अपने पार्टनर के साथ डांस करेंगे तो आपका दिल यादगार बन जाएगा।
3- Tum Se
शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर मूवी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का ये गाना भी काफी फेमस है। इस पर आप अपने पार्टनर के साथ डांस करेंगे तो और प्यार बढ़ जाएगा। इसे राघव चैतन्य और सचिन-जिगर ने गाया है।
4- Pehla Pyaar
'कबीर सिंह' का ये गाना हालांकि पुराना है, लेकिन इसकी रोमांटिक फीलिंग कभी पुरानी नहीं हो सकती। अगर आप अपने पार्टनर को अपनी लाइफ का सबसे खास इंसान मानते हैं, तो इस गाने पर एक खूबसूरत डांस परफॉर्मेंस देकर अपने जज्बात जाहिर कर सकते हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.