---विज्ञापन---

‘तू दो-दो लड़कियों के साथ…’ पति पर फूटा ‘वड़ा पाव गर्ल’ का गुस्सा, किडनैपिंग के वीडियो में ये क्या बोल गईं चंद्रिका दीक्षित

Vada Pav Girl Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाली 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. पति युगम गेरा के साथ चल रहे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है, चंद्रिका ने एक किडनैपिंग का विडियो शेयरकर ऐसा कुछ बोला, जिसे सुनने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है.

Vada Pav Girl Video: सोशल मीडिया पर 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका काम नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ और पति युगम गेरा के साथ चल रहा उनका वॉर है. बीते एक हफ्ते से दोनों एक-दूसरे पर अफेयर और चीटिंग जैसे गंभीर आरोप लगा रहे हैं, जो अब पूरी तरह फिल्मी मोड़ ले चुका है.

किडनैपिंग वाले वीडियो ने चौंकाया

चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसकी शुरुआत देखकर लोग हैरान रह गए. वीडियो में वह बेडरूम में बैठी दिखाई दे रहीं हैं, हाथ पीछे बंधे हुए और मुंह पर टेप लगा हुआ नजर आ रहा है, जैसे उनका किडनेप हुआ हो. हालांकि कुछ सेकंड बाद ही वह टेप हटाती दिखती हैं, और सीधे अपने पति युगम गेरा पर भड़कती नजर आती हैं.

---विज्ञापन---

ये दो-दो लड़कियों को लेकर क्या बोल गईं चंद्रिका

वीडियो में चंद्रिका गुस्से में पति को खरी खोटी सुनाते हुए कहती हैं, 'इतने भी बुरे दिन नहीं आए मेरे, अय्याशी! तुझे मेरी मेहनत अय्याशी लग रही है? और तू क्या कर रहा था? दो-दो लड़कियों के साथ कार में… तू MMS बना, वीडियो बना… मुझे फर्क नहीं पड़ता. दुकान का एक्सेस और तू…दोनों नहीं चाहिए मुझे.' यहीं नहीं, चंद्रिका आगे यह भी कहती हैं कि उन्होंने युगम को सड़क से उठाकर यहां तक पहुंचाया है, वरना वह आज भी रैपिडो चला रहे होते.

---विज्ञापन---

पति युगम भी दे चुके हैं धमकी

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई थी, जब चंद्रिका ने युगम पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाते हुए, वीडियो शेयर किया था, जिसके जवाब में युगम ने वीडियो जारी कर दावा किया, कि उन्होंने ही चंद्रिका को 'वड़ा पाव गर्ल' बनाया है और वो दुकान का एक्सेस उन्हें कभी नहीं देंगे.

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

चंद्रिका के इस किडनैपिंग वाले वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. कुछ यूजर्स ने उनकी एक्टिंग की तुलना अर्जुन कपूर से कर दी, तो कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया. कुछ यूजर्स ने यहां तक कहा कि चंद्रिका राखी सावंत को कड़ी टक्कर दे रही हैं.

8 फरवरी को खुलेगा 'मिस्ट्री मैन' का राज?

इस पूरे विवाद के बीच चंद्रिका लगातार एक मिस्ट्री मैन के साथ रील्स शेयर कर रही हैं, जिसे वो 'मिस्ट्री मैन' बता रही हैं. चंद्रिका ने दावा किया है कि आज यानी 8 फरवरी को वो इस शख्स का सच सबके सामने लाएंगी. उन्होंने उसके नाम से एक इंस्टाग्राम पेज भी बना दिया है, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं, कि कहीं यह सब किसी नए प्रोजेक्ट या म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन तो नहीं है.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---