---विज्ञापन---

दूसरी शादी के नाम पर जमाने को बेवकूफ बना रही हैं ‘वडा पाव गर्ल’? चार दिन में ही सामने आई सच्चाई

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर चंद्रिका दीक्षित, जो 'वड़ापाव गर्ल' के नाम से मशहूर हैं, उनकी शादीशुदा जिंदगी इन दिनों सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बनी हुई है, हाल ही में चंद्रिका ने मिस्ट्री मैन के साथ शादी के लाल जोड़े में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसे देखकर लोग कयास लगा रहे थे, कि क्या ये दूसरी शादी है? लेकिन अब इस बात की सच्चाई सामने आ गई है.

Chandrika Dixit Video: सोशल मीडिया पर 'वड़ापाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कथित दूसरी शादी है, जिसने कुछ ही दिनों में इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया. दुल्हन के जोड़े में सामने आई तस्वीरों ने फैंस को चौंका दिया, लेकिन अब दो दिनों में ही इस कहानी की असली सच्चाई सामने आ गई है.

दुल्हन बनीं चंद्रिका, फैंस रह गए हैरान

दो दिन पहले चंद्रिका दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो दुल्हन के लिबास में एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं. तस्वीरें इतनी रियल लगीं कि लोगों को यकीन हो गया कि चंद्रिका ने दूसरी शादी कर ली है. देखते ही देखते ये खबर वायरल हो गई, और फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.

---विज्ञापन---

पति युगम गेरा का तंज

इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद चंद्रिका के पति युगम गेरा का भी रिएक्शन सामने आया. उन्होंने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कुछ बातें कहीं, जिससे मामला और ज्यादा गरमा गया. लोगों को लगा कि पति-पत्नी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा, और इसी वजह से चंद्रिका ने दूसरी शादी कर ली है.

---विज्ञापन---

वीडियो ने खोल दी दूसरी शादी की पोल

अब चंद्रिका दीक्षित ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसने पूरी कहानी से पर् उठा दिया है. इस वीडियो में चंद्रिका वही दुल्हन वाला लिबास पहने हुए नजर आ रहीं हैं, लेकिन इस बार वह शादी नहीं बल्कि दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों का प्रमोशन करती दिख रही हैं. खबरों के मुताबिक, चंद्रिका ने कभी दूसरी शादी की ही नहीं थी, बल्कि ये पूरा मामला एक प्रमोशनल शूट का हिस्सा था.

लाइमलाइट में रहने का तरीका?

वीडियो में चंद्रिका ये भी बताती नजर आ रही हैं, कि वो दुल्हन के लिबास में इतनी खूबसूरत क्यों लग रही हैं. इस खुलासे के बाद फैंस को झटका लगा है. कई यूजर्स का कहना है, कि चंद्रिका ने लाइमलाइट बटोरने के लिए जानबूझकर लोगों को कन्फ्यूज किया है.

पति पर लगाए थे गंभीर आरोप

बता दें, अभी कुछ वक्त पहले ही चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए थे, उन्होंने दावा किया था, कि वो घर और बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं, जबकि उनके पति किसी और के साथ रिश्ते में हैं. इन वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचाया था.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---