South Best Action Thriller Movie: ऋषभ शेट्टी के डायरेक्शन में बनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'कांतारा' इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और इसके बाद से ही फिल्म की चर्चा हर जगह हो रही है. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है. इंडियन नेट कलेक्शन की बात करें तो रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने 61.85 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और सिर्फ 6 दिनों में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म के जबरदस्त एक्शन सीन्स दर्शकों को पूरी तरह अपनी कुर्सी से बांधे रखते हैं. अगर आप एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्मों के शौकीन हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. हम आपको ऐसी एक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक्शन और थ्रिल के मामले में कांतारा को भी पीछे छोड़ सकती है.

क्या है फिल्म का नाम?

हम बात कर रहे हैं फिल्म 'वाडा चेन्नई' के बारे में, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी. इसके एक्शन-थ्रिलर सीन्स के सामने कांतारा भी फीकी लगने लगेगी. ये फिल्म सिर्फ एक्शन थ्रिलर के मामले में ही नहीं, बल्कि आईएमडीबी रेटिंग के मामले में भी 'कांतारा' से आगे है. आपको बता दें कि, 'कांतारा' को आईएमडीबी पर 8.2 की रेटिंग मिली, वहीं 'वाडा चेन्नई' को आईएमडीबी पर 8.4 की रेटिंग मिली थी. 2 घंटे 44 मिनट लंबी इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म 'अमेजन प्राइम वीडियो' और 'जियो हॉटस्टार' पर देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म 'वाडा चेन्नई' कास्ट

फिल्म के कास्ट की बात जाए तो इसमें धनुष, एंड्रिया जेरेमिया,अमीर और समुथिरकानी जैसे कलाकार शामिल हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन वेत्रिमारन ने किया था. इसके साथ ही आपको बता दें कि ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक रही थी. विवादों के बीच भी, ये फिल्म दर्शकों के बीच काफी पसंद की गई

---विज्ञापन---