Uttam Mohanty Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। मशहूर अभिनेता उत्तम मोहंती का निधन हो गया है। उनके जानें का गहरा सदमा परिवार और उनके चाहने वालों को लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गंभीर हालत होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने अंतिम सांस वहीं ली है।
दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस
ओडिया फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता उत्तम मोहंती का गुरुवार रात दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। एक्टर की उम्र 66 साल की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लंबे समय से गंभीर लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 8 फरवरी को भुवनेश्वर से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे इलाज के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका और27 फरवरी की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
परिवार में पत्नी और बेटा
उत्तम मोहंती अपने पीछे परिवार में पत्नी और बेटा छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी अपराजिता मोहंती ओडिया सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस हैं। वहीं उनका बेटा बाबूशन भी ओडिया फिल्म इंडस्ट्री में एक सक्सेस एक्टर के रूप में जाना जाता है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "ओडिशा के लोकप्रिय एक्टर उत्तम मोहंती के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके जाने से ओडिया फिल्म जगत में एक बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने जो छाप छोड़ी है, वह दर्शकों के दिलों में हमेशा बनी रहेगी।" मुख्यमंत्री द्वारा यह भी अनाउंस किया है कि उत्तम मोहंती का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef के टॉप 5 कौन? लिस्ट से इस मजबूत कंटेस्टेंट का कटा पत्ता!
उत्तम मोहंती का करियर
उत्तम मोहंती ने अपने करियर की शुरुआत साल 1977 में ओडिया फिल्म 'अभिमान' से की थी। अपने चार दशक लंबे करियर में उन्होंने 130 से अधिक ओडिया फिल्मों में काम किया है। उनकी कुछ फेमस फिल्मों की बात करें तो 'निझुम रतिरा साथी', 'फूला चंदना', 'झियाती सीता परी', 'डंडा बालुंगा' आदि हैं। इन फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया और उन्होंने ओडिया सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई। ओडिया सिनेमा के अलावा, उत्तम मोहंती ने लगभग 30 बंगाली फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने एक हिंदी फिल्म 'नया जहर' में भी अभिनय किया था। फिल्मों के अलावा, उन्होंने टेलीविजन पर भी काम किया था।
यह भी पढ़ें: Sikandar से पहले JioHotstar पर देखें Salman Khan की ये 5 फिल्में, रोमांस-एक्शन का मिलेगा डोज
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.