Ustaad Bhagat Singh OTT Release: साउथ स्टार पवन कल्याण स्टारर तेलुगु कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के साथ ही रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल कर नहीं पाई और फ्लॉप साबित हुई. वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. इसकी ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है.
हरीश शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' रिलीज होने के पहले काफी चर्चा में थी, लेकिन 'धुरंधरः द रिवेंज' के आगे इसकी एक न चली और फिल्म को काफी नुकसान झेलना पड़ा. अब इसके मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट की जानकारी दी है. जल्द ही ये फिल्म आप घर बैठे ओटीटी पर एन्जॉय कर सकेंगे.
---विज्ञापन---
कब और कहां होगी रिलीज?
जल्द ही पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ओटीटी पर देख सकेंगे. फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने बताया कि इस बिग बजट फिल्म को आप 16 अप्रैल, 2026 से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे. दर्शक इस फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित पांच भाषाओं में देख सकते हैं. नेटफ्लिक्स इंडिया साउथ ने अपने X हैंडल पर लिखा, "पेरू भगत सिंह, लेकिन इस प्रयास में मुझे बोझिल लगा. " इसी पोस्ट का जवाब देते हुए उन्होंने आगे कहा, "उस्ताद भगत सिंह नेटफ्लिक्स पर 16 अप्रैल को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में देखें."
---विज्ञापन---
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो इसमें पवन कल्याण और श्रीलीला के अलावा, फिल्म में राशि खन्ना, प्रतिभान, राव रमेश और केएस रविकुमार भी लीड रोल में हैं. एक्शन और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म 19 मार्च, 2026 को 'धुरंधर 2' के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. पहले दिन फिल्म ने धुरंधर 2 को जबरदस्त टक्कर दी थी. अब तक ये फिल्म दुनियाभर में 96.55 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है, वहीं भारत में इसने 72.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जबकि फिल्म का बजट 150 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है.