Ustaad Bhagat Singh clash with Dhurandhar 2: यश की टॉक्सिक की रिलीज डेट पहले ही पोस्टपोन हो गई है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 अब सोलो रिलीज होने जा रही हैं. हालांकि, नई अपडेट की मानें तो धुरंधर 2 से अब ये सुपरस्टार सीधे टक्कर लेने आ रहा है. इस स्टार ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट को बदलते हुए 19 मार्च कर लिया है.
हम बात कर रहे हैं साउथ के पावर स्टार पवन कल्याण की, जिनकी अपकमिंग फिल्म ‘उस्ताद भगतसिंह’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. ये फिल्म पहले 26 मार्च को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है. मेकर्स ने बताया कि अब ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी. फिल्म उस्ताद भगतसिंह के प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवी मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा करते हुए लिखा- हमारा उस्ताद बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए एक सप्ताह पहले आ रहा है! #उस्तादभगतसिंह 19 मार्च, 2026 को दुनियाभर में रिलीज। #UBSOnMarch19th।
---विज्ञापन---
धुरंधर 2 Vs उस्ताद भगतसिंह
फिल्म उस्ताद भगतसिंह एक तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन हरीश शंकर ने किया है. इसमें पवन कल्याण लीड रोल में हैं. उनके साथ श्रीलीला, राशि खन्ना, आशुतोष राणा, नवाब शाह, बीएस अविनाश, गौतमी, चम्म्क चंद्र भी हैं. वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह की धुरंधर 2 भी 19 मार्च को ही रिलीज हो रही है. ये 2025 में आई फिल्म धुरंधर का सीक्वल हैं. इसमें रणवीर के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी भी लीड रोल में हैं.
---विज्ञापन---