आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स सेट करने लगी है। फिल्म को दर्शकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इस फिल्म की रिलीज के बाद अब फिल्म लवर्स की नजरें आने वाली कुछ बड़ी और चर्चित फिल्मों पर टिकी हुई हैं। अगले कुछ हफ्तों में कई बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं, जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आइए आपको बताते हैं कि लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं और सभी फिल्मों में क्या खास होने वाला है।
1. आंखों की गुस्ताखियां
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जो 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। विक्रांत के किरदार और शनाया की नई शुरुआत को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह बना हुआ है। फिल्म को सिनेमाघरों में कैसा रिस्पॉन्स मिलता है ये तो रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा।
2. मेट्रो इन दिनों
दूसरे नंबर पर है ‘मेट्रो इन दिनों’ है, जिसमें पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल और सारा अली खान जैसे सितारे नजर आएंगे। ये फिल्म 4 जुलाई को रिलीज हो रही यह फिल्म मेट्रो सिटी की अलग-अलग कहानियों को जोड़ती है।
3. मां
काजोल की फिल्म ‘मां’ 27 जून को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म एक इमोशनल कहानी पर बेस्ड है, जिसमें काजोल एक मां के किरदार में नजर आएंगी। वह अपने बच्चे के लिए हर हद पार करती हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही सोशल मीडिया पर भावुकता का माहौल बना चुका है। ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला।
4. सैयारा
अहान पांडे की अगली फिल्म ‘सैयारा’ भी दर्शकों के बीच चर्चा में है। यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होगी और इसमें रोमांस और थ्रिलर का तड़का मिलेगा। अहान को इससे पहले ‘तड़प’ में सराहा गया था।
5. कनप्पा
प्रभास की फिल्म ‘कनप्पा’ 27 जून को रिलीज होने वाली है। यह एक पौराणिक टॉपिक पर आधारित फिल्म है जिसमें प्रभास एक ऐसे भक्त के किरदार में नजर आएंगे जो शिव भक्ति के लिए अपनी आंखें भी न्यौछावर कर देता है। फिल्म में वीएफएक्स और विजुअल्स काफी प्रभावशाली होने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन इसके रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा कि फिल्म कितनी खरी उतरी है।
6. कुली
रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी। एक्शन और इमोशन से भरपूर यह फिल्म थलाइवा के फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा होगी।
7. वॉर 2
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ भी 14 अगस्त को ही रिलीज हो रही है। यह सुपरहिट फिल्म ‘वॉर’ का सीक्वल है जिसमें और भी ज्यादा एक्शन और थ्रिल की उम्मीद की जा रही है। फिल्म में जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.