Aditya Roy Kapur: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के बांद्रा स्थित घर में एक अनजान महिला जबरन घुस गई। वहीं एक्टर की नौकरानी की शिकायत पर पुलिस ने अनजान महिला पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही महिला की पहचान भी हो गई है। महिला का नाम गजाला झकारिया सिद्दीकी है और वो 47 साल की हैं। पकड़े जाने पर महिला ने घर में घुसने का इरादा भी बताया है।
यह भी पढ़ें: Dino Morea ने मीठी नदी घोटाला केस में दर्ज की अग्रिम जमानत अर्जी, जानें क्या है पूरा मामला?
गिफ्ट्स के बहाने घर में घुसी
द प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार बांद्रा पश्चिम में रिजवी कॉम्प्लेक्स में एक्टर के घर में गजाला झकारिया सिद्दीकी नाम की महिला अचानक से घुस गईं। इस दौरान एक्टर शूटिंग के लिए बाहर गए थे। साथ ही उनकी नौकरानी संगीता पवार घर में अकेली थीं। वहीं महिला ने घर की घंटी बजाते हुए नौकरानी से पूछा कि क्या ये आदित्य रॉय कपूर का घर है? जब नौकरानी ने पुष्टि की तो महिला ने कहा कि मैं एक्टर के लिए गिफ्ट्स लाई हूं।
नौकरानी ने दर्ज कराई शिकायत
महिला की बात पर यकीन करके नौकरानी ने उन्हें अंदर आने दिया। इसके बाद एक्टर घर आ गए और नौकरानी ने अभिनेता को सारा वाक्या बताया। इसके बाद एक्टर महिला को पहचान नहीं पाए। इसके बाद महिला ने एक्टर से मिलने का प्रयास किया, जिसके बाद एक्टर ने सोसाइटी मैनेजर और गार्ड से संपर्क किया। इसके बाद एक्टर की मैनेजर श्रुति राव रिजवी हाइट्स पहुंची और खार पुलिस से बातचीत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसके बाद नौकरानी ने शिकायत दर्ज कराई।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.