Udta Teer Second Trailer: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म के पहले ट्रेलर को भी खूब पसंद किया गया था. ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. आइए जानते हैं कि दूसरा ट्रेलर कैसा है.
'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर
कॉमेडी और एक्शन से भरपूर फिल्म उड़ता तीर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की मजेदार कहानी को लेकर हर कोई एक्साइटेड है. इसमें एक पाकिस्तानी जासूस भारत में आकर सच्चा देशभक्त बन जाता है, जिसके बाद कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और कॉमेडी देखने को मिलती है. हाल ही में जारी फिल्म के दूसरे ट्रेलर में पहले की तरह कॉमेडी, ह्यूमर और एक्शन का तड़का देखने को मिलता है. आयुष्मान का किरदार, जो एक पाकिस्तानी एजेंट है अपनी याददाश्त खो देता है और खुदको भारतीय देशभक्त समझने लगता है.
मजेदार है 'उड़ता तीर' की कहानी
यहां भारत में आकर आयुष्मान एक-एक कर आतंकवादियों को मारने लगता है. वहीं पाकिस्तान की सरकार अपने सैनिक की इन हरकतों से काफी परेशान हैं. ट्रेलर में कई मजेदार सीन्स देखने को मिल रहे हैं. इस ट्रेलर के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.
'उड़ता तीर' में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अलावा गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, राम कपूर, राहुल बोस, सुहैल नय्यर, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, रघुबीर यादव, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं.
कब रिलीज होगी उड़ता तीर?
जब फिल्म का पहला ट्रेलर आया था तो मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट 9 अक्टूबर रखी थी. हालांकि किन्ही कारणों की वजह से फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई और अब ये फिल्म 23 अक्तूबर को रिलीज होगी. 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेट बढ़ गई है.