साल 2025 टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स के पर्सनल रिलेशन के लिहाज से ठीक नहीं रहा है। बीते छह महीनों में छोटे पर्दे की कई फेमस कपल्स अलग हो चुके हैं। जिन कपल्स को फैंस "कपल गोल्स" मानते थे, उन्हीं के रिश्ते टूटने की खबरों ने हर किसी को चौंका दिया। सबसे पहले नाम आया एक्ट्रेस लता सबरवाल और संजीव सेठ का, जिन्होंने 15 साल की शादी के बाद अलग होने का ऐलान किया। दोनों की मुलाकात ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी। वहीं, टीवी कपल शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन का ब्रेकअप भी सुर्खियों में रहा। दोनों की लव स्टोरी ‘बरसाते’ शो के सेट से शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही महीनों में खत्म हो गई।
इसी तरह, प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने भी एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर ब्रेकअप की पुष्टि कर दी। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को खुद से नहीं कबूला। ‘उडारियां’ और ‘बिग बॉस’ से चर्चा में आई ये जोड़ी भी 2025 में टूट गई। वहीं, सोशल मीडिया सेंसेशन जन्नत जुबैर और फैसल शेख के रिश्ते का भी द एंड हो गया। इसके अलावा, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक भी इस साल फाइनल हुआ, जो पहले से अलग रह रहे थे।
यह भी पढ़ें: Kapil Sharma के तीसरे सीजन में दिखे 5 बड़े बदलाव, Netflix पर पहले एपिसोड में पुराने चेहरे
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.