Karan Patel: टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' फेम एक्टर करण पटेल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ये खबरें चल रही थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम एक्टर करण और उनकी पत्नी अंकिता के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और उनकी 11 साल की शादी में दरार आ गई है. वहीं अब करण की वाइफ अंकिता भार्गव ने इन सब अफवाहों पर अपनी सफाई दी है.

तलाक की खबरों पर पत्नी ने किया रिएक्ट

करण की वाइफ अंकिता भार्गव ने तलाक की खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया है. 'टेली मसाला' से बातचीत करते हुए अंकिता भार्गव ने शादी के 11 साल बाद तलाक की उड़ रही सभी अफवाहों को पूरी तरह से झूठा बताया है. अंकिता ने कहा, "हम दोनों साथ में बहुत ही ज्यादा खुश हैं, स्वस्थ हैं और शांति से अपना जीवन जी रहे हैं. मैंने ये सीख लिया है कि सोशल मीडिया ट्रोलिंग से खुद को कैसे अलग किया जाए."

---विज्ञापन---

अपने पति संग रिश्ते को लेकर अंकिता भार्गव ने साफ कि करण से उनकी शादी को 11 साल हो चुके हैं और इस तरह की अफवाहें सिर्फ 'कीबोर्ड वॉरियर्स' द्वारा फैलाई जा रही हैं, जो सरासर गलत हैं.

---विज्ञापन---

शादी टूटने की उड़ रही थीं अफवाहें

बता दें पिछले कुछ दिनों अंकिता भार्गव और करण पटेल की शादी टूटने की अफवाहें उड़ रही थीं. 'बिग बॉस' के एक्स-कंटेस्टेंट शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में बात करते हुए अंकिता ने खुलासा किया था कि उन्हें खुद एक दोस्त के जरिए पता चला था कि वो और करण अलग हो रहे हैं. यहां तक कि अंकिता को ये भी बाहर से ही सुनने को मिला कि वे दोनों तलाक के लिए वकील हायर कर रहे हैं.

अंकिता ने ये भी बताया कि उनके किसी करीबी ने ही दोनों के रिश्ते में अनबन की अफवाहें मीडिया में फैलाई थीं और तलाक के बारे में गलत जानकारी शेयर की थी. बता दें अंकिता भार्गव और करण पटेल की शादी 3 मई 2015 को हुई थी. कपल की एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम मेहर है.