Saturday, 5 October, 2024

---विज्ञापन---

क्या Ridhima Pandit करने वाली हैं Shubhman Gill संग शादी? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा

Ridhima Pandit Talk On Shubman Gill: शुभमन गिल और रिधिमा पंडित की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, कथित तौर पर ये दोनों दिसंबर में शादी करने वाले हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने खुद अपने और शुभमन के रिश्ते की सच्चाई बताई...

Ridhima Pandit, Shubman Gill

Ridhima Pandit Talk On Shubman Gill:  टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वो काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी असली पहचान टीवी शो ‘बहू हमारी रजनीकांत’ से बनाई। इस शो में वो एक रोबोट होती हैं जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया। वहीं अब रिधिमा का नाम क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) के साथ जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई है कि दिसंबर 2024 में शुभमन और रिधिमा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब इसपर एक्ट्रेस ने सामने रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि क्या सच में वो दोनों शादी करने वाले हैं या सिर्फ ये अफवाहें हैं?

क्या है रिधिमा पंडित और शुभमन गिल की शादी का सच

वैसे तो गॉसिप के गलियारों में अक्सर सेलेब्स के अफेयर के किस्से आते और जाते रहते हैं। किसी में सच्चाई होती है तो कुछ सिर्फ रुमर्स होते हैं। इसी बीच अब रिधिमा और शुभमन गिल की शादी की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं, जो आग की तरह फैल गई हैं। वहीं एक्ट्रेस ने भी अब सामने आकर क्लियर कर दिया कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है। बता दें कि सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि शुभमन और रिधिमा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दिसंबर में शादी करने वाले हैं। लेकिन अब साफ हो गया है कि ये सिर्फ अफवाह हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो बोल रही हैं कि आज सुबह वो जर्नलिस्ट के बहुत सारे कॉल्स से सुबह जागी, वैसे ऐसा होता नहीं है। लेकिन उन लोगों ने मुझसे मेरी जल्द होने वाली शादी के बारे में पूछा, तो मैं हैरान रह गई। मैंने पूछा मैं किससे शादी कर रही हूं। ऐसा कुछ नहीं है कुछ होगा तो मैं खुद बताउंगी। फिलहाल इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। हालांकि शुभमन गिल ने अभी तक कोई रिएक्ट नहीं किया है।

पहले सारा के साथ जुड़ा था नाम

जानकारी के लिए बता दें कि शुभमन गिल के साथ ऐसा पहली बार नहीं है कि उनका नाम किसी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा हो। जी हां इससे पहले भी सारा के साथ उनके अफेयर की खबरें सामने आई थीं। हालांकि इस बात में कंफ्यूजन था कि वो सारा अली खान के साथ हैं या सारा तेंदुलकर के साथ हैं। हालांकि बाद में ये क्लियर हो गया कि उन दोनों में से कोई भी नहीं है जिससे शुभमन का अफेयर चल रहा हो।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम एक्ट्रेस जिसका तवायफ के घर हुआ जन्म

First published on: Jun 01, 2024 10:51 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.