Tuesday, 11 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

17 साल की उम्र में पहली शादी, 40 की उम्र में बनीं मां, जानें कैसी लाइफ जी रहीं हैं माही विज?

टीवी की फेमस एक्ट्रेस माही विज अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस के बारे में...

Edited By : Kirti Soni | Updated: Apr 1, 2025 14:13
Share :

टीवी की फेमस एक्ट्रेस माही विज ने सिर्फ 17 साल की उम्र में अपने करियर के सपने को पूरा करने के लिए घर छोड़ दिया था। उन्होंने अपने पिता से कहा था कि वह उन पर बोझ नहीं बनेंगी। माही का सफर आसान नहीं रहा, लेकिन उन्होंने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली। साल 2006 में उन्हें पहला टीवी शो ‘अकेला’ मिला, लेकिन असली पहचान 2009 के शो ‘लागी तुझसे लगन’ में नकुशा के किरदार से मिली।

माही विज की पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में रही। उन्होंने पहली शादी 17 साल की उम्र में कर ली थी, हालांकि यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला। बाद में 2011 में उन्होंने जय भानुशाली से शादी की, जो टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। शादी के कई सालों बाद, 2019 में दोनों माता-पिता बने और बेटी तारा का स्वागत किया। 40 की उम्र में माही ने अपने मातृत्व को पूरी तरह से एन्जॉय किया। आज माही विज टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस उनकी लाइफस्टाइल और ग्लैमरस लुक्स की खूब तारीफ करते हैं। एक्ट्रेस के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें E24 का ये वीडियो…

---विज्ञापन---

यह भ पढ़ें: गिरफ्तारी के बाद सनोज मिश्रा का पहला वीडियो रिवील, जानें क्या बोले मोनालिसा के परिजन

 

---विज्ञापन---
First published on: Apr 01, 2025 02:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola