Friday, 18 October, 2024

---विज्ञापन---

Karwa Chauth पर इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के डिजाइनर ब्लॉउज करें ट्राई, सिंपल साड़ी भी लगेगी ब्रांडेड

Bollywood Celebrities Designer Blouse: करवा चौथ पर आप बॉलीवुड सेलेब्स के डिजाइनर ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। इन्हें पहन आपकी सिंपल साड़ी भी एकदम ब्रांडेड लगेगी। आइए आपको दिखाते हैं कुछ फ्रेश और स्टाइलिश लुक्स।

Bollywood Celebrities Designer Blouse: करवा चौथ का व्रत इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। शादी शुदा महिलाएं के लिए ये सबसे बड़ा फेस्टिवल होता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पति के लिए व्रत रखती हैं। हम आपके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस के स्टाइलिश ब्लाउज के डिजाइन लेकर आए हैं। इन्हें स्टाइल कर आपकी सिंपल साड़ी भी ब्रांडेड लुक देगी। इस करवा चौथ इन डिजाइन्स को जरूर ट्राई करें। आइए आपको दिखाते हैं सेलेब्स के स्टाइलिश ब्लाउज के स्टाइलिश लुक्स।

सोनम कपूर

सोनम कपूर को बॉलीवुड की स्टाइलिश क्वीन कहा जाता है। एक्ट्रेस का ये ब्लाउज आपकी साड़ी की शान बढ़ा देगा। वहीं इसे पहनकर आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लग जाएंगे। इसे आप लाइट ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी का ये डिजाइनर ब्लाउज आपको स्टाइलिश दिखाएगा। इसे पहनकर आप किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगेंगी। इस करवा चौथ अगर आप भी कुछ खास डिजाइन की तलाश में हैं तो ये आपके लिए परफेक्ट है। इसे पर आप ओपन हेयर के साथ कैरी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: सलमान, अमिताभ और कपिल शर्मा… सबसे महंगा टीवी होस्ट कौन? फीस सुन उड़ जाएंगे होश

भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर का ये स्टाइलिश ब्लाउज काफी यूनिक है। इसे आप इस करवा चौथ पर स्टाइल कर सकती हैं। इसका डिजाइन ही एकदम न्यू है। इसे पहन आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी। वहीं हर कोई आपकी तारीफ करता नहीं थकेगा।

करीना कपूर

करीना कपूर ये टर्टल नेक ब्लाउज आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इसमें आप स्टाइलिश और काफी सुंदर नजर आएंगी। इस सीजन ये लुक आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इसे आप पोनीटेल हेयर स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा का ये स्टाइलिश ब्लाउज भी न्यू है। इसे भी आप ट्राई कर सकती हैं। ये लुक आपको एकदम स्टाइलिश और ब्रांडेड लुक देगा। इसे पहन आप काफी जचेंगी। हेयर स्टाइल की बात करें तो इसे आप ओपन हेयर के साथ कैरी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: सलमान खान को PETA ने लिखा लैटर, गधे को शो से निकाला जाए

First published on: Oct 09, 2024 04:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.