फेमस अमेरिकी रैपर टोरी लेनज पर जेल के भीतर जानलेवा हमला हुआ। उनपर 14 बार चाकू से वार किया गया। इसके बाद वह काफी गंभीर हालत में थे। लेकिन अब राहत की खबर ये है कि उनकी तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। बता दें कि साल 2020 में मेगन द स्टैलियन पर गोली चलाने के मामले में वह फंसे थे। इसके बाद से वह 10 साल की सजा काट रहे हैं। टोरी पर यह हमला कैलिफोर्निया की एक हाई-सिक्योरिटी जेल में हुआ है। अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर टोरी लेनज पर हमला क्यों किया गया और जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था कैसे चूक गई?
कैलिफोर्निया की जेल में रैपर पर हमला
मशहूर रैपर टोरी लेनज पर कैलिफोर्निया की एक जेल में चाकू से हमला हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी उम्र 32 साल की है, जिनका असली नाम डेस्टार पीटरसन है। इनपर यह हमला तहचापी स्थित कैलिफोर्निया रिफॉर्मेड इंस्टीट्यूट की जेल में हुआ। इस हमले के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत मेडिकल हेल्प मुहैया कराई। इसके बाद उन्हें बाहरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इंस्टाग्राम पोस्ट से मिली जानकारी
टोरी लेनज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट और स्टोरी शेयर की। इसके जरिए उन्होंने इस हमले की पुष्टि की है। इसमें बताया गया है कि उनपर कुल 14 बार चाकू घोंपा गया। उनके पीठ पर 7, धड़ पर 4, सिर के पिछले हिस्से पर 2 और चेहरे के बाएं हिस्से पर 1 घाव है। हमले के बाद दोनों फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था इस कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। हालांकि अब वे खुद से सांस ले पा रहे हैं और सामान्य बातचीत भी कर रहे हैं।
अब कैसी है हेल्थ?
टोरी लेनज द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में यह भी बताया गया कि उनकी हालत अब स्थिर है। अब वह अच्छे मूड में हैं। उनके परिवार ने इस कठिन समय में प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए फैंस का धन्यवाद भी किया है। बताया गया है कि दर्द में होने के बावजूद वह काफी पॉजिटिव नजर आ रहे हैं।
क्या था हमले के पीछे की वजह?
बता दें कि हमले के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। कैलिफोर्निया सुधार विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, हमला एक अन्य कैदी द्वारा जेल स्टॉर्म के दौरान किया गया था। घटना के तुरंत बाद 911 को सूचित किया गया और फर्स्ट ऐड शुरू की गई। अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के पीछे क्या कारण थे।
यह भी पढ़ें: PAK एक्टर्स इन फिल्मों के पोस्टर से भी हुए गायब, म्यूजिक एप्स पर नहीं दिख रहा नाम
कौन हैं टोरी लेनज?
टोरी लेनज एक फेमस रैपर हैं। गौरतलब है कि वह साल 2020 में रैपर मेगन थे। लेकिन स्टैलियन को गोली मारने के मामले में दोषी पाए गए थे और उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई थी। 'ट्रैपहाउस' जैसे हिट गानों के लिए मशहूर टोरी लेनज की यह हालत जानकर उनके फैंस के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर संबोधन के बाद PM Modi के फैन हुए फिल्मी सितारे, जानें किसने क्या कहा?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.