Top 5 Expensive South Actresses: कमाई के मामले में साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस भी पीछे नहीं हैं। वो भी मेल एक्टर्स को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं। इस लिस्ट में नयनतारा से लेकर साई पल्लवी तक शामिल हैं। करोड़ों में कमाई करने वाली ये एक्ट्रेस आज इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। वहीं इनकी एक्टिंग से लेकर उनके लुक्स तक के फैंस कायल हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?
अनुष्का शेट्टी भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने 'बाहुबली' और 'अरुंधति' में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। एक्ट्रेस ने इन मूवीज में अपनी एक्टिंग के लिए 3-6 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
रश्मिका मंदाना
नेशनल क्रश के नाम से मशहूर रश्मिका के लुक्स के भी फैंस दीवाने हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिल पर अलग ही छाप छोड़ी है। हाल ही में उनकी लेटेस्ट मूवी छावा सिनेमाघरों में बवाल काट रही है। इसमें उनके साथ विक्की कौशल लीड रोल में हैं। एक्ट्रेस प्रति फिल्म के लिए 10 करोड़ चार्ज करती हैं।
त्रिशा कृष्णन
त्रिशा भी बेहतरीन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। वो साउथ सिनेमा में जाना-माना नाम हैं। एक्ट्रेस साउथ के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिल पर छा चुकी हैं। वो प्रति फिल्म के 10-12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.