Meet Ramayan's Surpanakha: इन दिनों रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामयण’ और इसके किरदारों की खूब चर्चा हो रही है. ये भारत की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है. फिल्म में रणबीर कपूर श्री राम और साई पल्लवी माता सिता का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म को लेकर पूरे देशभर में क्रेज देखने को मिल रहा है. लेकिन आजतक कोई भी रामायण सालों पहले आई रामानंद सागर की ‘रामायण' की तुलना नहीं कर पाई. दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली इस रामायण की बात ही अलग है. ये शो आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है. इस शो के हर किरदार ने अपनी अलग पहचान बनाई. आज हम आपको रामानंद सागर की रामायण में शूर्पणखा का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस से मिलवा रहे हैं.

'रामायण' की शूर्पणखा

रामायण में शूर्पणखा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम रेणु धारीवाल है, जिनकी छवि आज भी दर्शकों के दिल में बसी हुई है. उस दौर में उन्हें इस रोल के लिए सिर्फ 30 हजार रुपये मिले थे. लेकिन इस किरदार से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. इसी किरदार ने उन्हें असली पहचान दिलाई.

---विज्ञापन---

छोटा लेकीन असरदार किरदार

रेणु धारीवाल ने अपने एक्टिंग को पूरा करने के लिए मुंबई ने एक्टिंग की पढ़ाई की. यहां रोशन तनेजा की क्लास में उन्होंने ट्रेनिंग ली जहां गोविंदा भी उनके साथ स्टूडेंट थे. शुरुआत में उन्होंने थिएटर किए. इसी दौरान ही रामानंद सागर की नजर उन पर पड़ी और उन्हें शूर्पणखा के रोल के लिए चुना गया. ‘रामायण' में रेणु ने अपने छोटे से किरदार को बखूबी निभाया. एक ऐसा किरदार जो हमेशा के लिए दर्शकों के दिल में बस गया. इसके अलावा रेणु ने ‘दिल आशना है' जैसी फिल्म में भी काम किया.

---विज्ञापन---

आज करोड़ों के बिजनेस की मालकिन हैं रेणु धारीवाल

रामायण सीरियल के अलावा रेणु ने कुछ फिल्मों में काम किया और बाद में उन्होंने राजनीति की ओर रुख किया. वो मुंबई प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष भी रहीं. हालांकि बाद में उन्होंने राजनीति से भी दूरी बना ली. आज रेणु शादीशुदा हैं और अपने पति के रियल एस्टेट बिजनेस में उनका साथ दे रही हैं. इस तरह उनका करोड़ों का कारोबार है. रेणु सोशल वर्क से भी जुड़ी हैं. वो महिलाओं और बच्चों के लिए काम करने वाले एनजीओ चलाती हैं. एक छोटे से रोल ने रेणु को हमेशा के पहचान दिला दी.