Thursday, 26 March, 2026

---विज्ञापन---

5 साल तक लगातार थिएटर में चली थी ये 51 साल पुरानी फिल्म, कहानी ने बदल दी थी हिंदी सिनेमा की दिशा

51 साल पहले आई फिल्म की दीवानगी इस कदर थी कि सिनेमाघर में ये फिल्म लगातार 5 साल चली थी. इसकी कहानी और किरदारों का क्रेज आज भी देखने को मिलता है. ये एक ऐसी फिल्म थी, जिसने हिंदी सिनेमा में नई क्रांति ला दी थी.

Sholay

Blockbuster Bollywood: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 को लेकर देशभर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इस फिल्म की कहानी और कास्ट को खूब सराहा जा रहा है. इसके प्रति दर्शकों में एक अलग ही जूनून देखने को मिल रहा है. लेकिन ये कोई पहली बार नहीं है. हिंदी सिनेमा में ऐसा जूनून कई बार देखने को मिल चुका है. आज हम आपको 51 साल पहले आई एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसकी दीवानगी आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती है. एक ऐसी फिल्म जिसकी टिकट पाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहते थे और सिनेमाघरों के बाहर भारी भीड़ उमड़ती थी. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था. क्या आप इस फिल्म के बारे में जानते हैं?

हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म

जी हम बात कर रहे हैं साल 1975 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ की, जिसने अपने समय में सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी ये फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जाती है. अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र स्टारर इस फिल्म की कहानी ने बॉलीवुड फिल्मों की दिशा बदल दी थी.

---विज्ञापन---

थिएटर में 5 साल लगातार चली ‘शोले’

इस फिल्म की कहानी, डायलॉग और एक्शन आज भी दर्शकों के दिल में बसे हुए हैं. शोले सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमाई अनुभव बन गई थी, जिसे लोग बार-बार देखना चाहते थे. यही कारण था कि ये फिल्म मुंबई के मिनर्वा थिएटर में करीब 5 साल तक लगातार चली थी. उस दौर में किसी फिल्म का इतने लंबे समय तक चलना अपने आप में बड़ी बात थी. दर्शक इस फिल्म को बार-बार देखा करते थे और हर बार सिनेमाघर खचाखच भरे रहते थे.

बजट और कलेक्शन

शोले में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र लीड में थे. दोनों की जय-वीरू की जोड़ी और अमजद खान के किरदार गब्बर सिंह ने दर्शकों का सालों मनोरंजन किया. फिल्म में संजीव कुमार ने ठाकुर और हेमा मालिनी ने बसंती का किरदार निभाया था. महज 3 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 15 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था, जो उस समय के हिसाब से बेहद बड़ा आंकड़ा था.

First published on: Mar 25, 2026 11:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.